Home » उत्तर प्रदेश » दरोगा के प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़ित ने DIG को दिया प्रार्थना पत्र।।

दरोगा के प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़ित ने DIG को दिया प्रार्थना पत्र।।

दरोगा के प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़ित ने DIG को दिया प्रार्थना पत्र।।

 

वाराणसी।। कमिश्नरेट वाराणसी के थाना चौबेपुर अंतर्गत चौकी कैथी पर तैनात दरोगा अनिल कुमार के प्रताड़ना से त्रस्त होकर पीड़ित जितेंद्र कुमार पांडे ने एडिशनल पुलिस कमिश्नर को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है । प्रार्थी जितेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि चौबेपुर थाने पर मेरे खिलाफ विपक्षियों के प्रभाव में आकर गलत तरीके से एनसीआर दर्ज किया गया । एनसीआर दर्ज होने के बाद उक्त मामले की जांच कर रहे दरोगा ने देर रात मेरे घर आकर बिना वजह मुझे परेशान किया और फोन कर के एक अन्य मामले में सुलह समझौता करने का दबाव बनाने लगा और कहा कि अगर सुलाह समझौता नहीं किया तो तुम्हारे खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही करते हुए तुम्हारे घर पर बुलडोजर चला दूंगा । उक्त पूरे मामले का ऑडियो पीड़ित जितेंद्र कुमार पांडे के पास है । क्रेडिट जितेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि क्या अब प्रशासन और पुलिस को इतना बोल मिल गया है कि वह अपने चार पहिया वाहन से आकर मेरे घर में दविश दे सके और जबरदस्ती के मुकदमा मुझ पर दायर कर सके मैं उच्च अधिकारियों से अपील करता हूं कि इसकी जांच की जाए।।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *