Home » उत्तर प्रदेश » चंदौली ;- भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस सोमवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया।

चंदौली ;- भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस सोमवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया।

चंदौली ;- भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस सोमवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया।
जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान वक्ताओं ने पार्टी के इतिहास और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
बताया गया कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को नागपुर में अटल बिहारी वाजपेई और लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में हुई थी।

 


जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि एक समय पार्टी के संसद में मात्र दो सदस्य थे, लेकिन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने तीन बार केंद्र में सरकार बनाई है और कई राज्यों में सफलतापूर्वक शासन कर रही है।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद साधना सिंह, विधायक आचार्य कैलाश खरवार, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, राणा सिंह, भाजपा महामंत्री सुजीत जायसवाल, सतीश सिंह चौहान, संतोष गुप्ता, शंभूनाथ, सुरेश गुप्ता, हरबंस जायसवाल, अरुण जायसवाल, अविनाश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने की, जबकि समापन वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यमणि तिवारी ने किया।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली।

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रिंग रोड के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद नियमानुसार शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।