Home » शिक्षा » पुरातन छात्र समागम एवं एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

पुरातन छात्र समागम एवं एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

पुरातन छात्र समागम एवं एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

विकसित भारत 2047: पुरातन छात्रों भूमिका विषय पर चर्चा

 

 

 

रोहनिया।जगतपुर पीजी कॉलेज में रविवार को महाविद्यालय के प्रबंधक रामसागर सिंह की उपस्थिति तथा अनिरुद्ध नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित पुरातन छात्र समागम एवं एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि अवधेश कुमार पाठक पूर्व ब्लाक प्रमुख चिरईगांव तथा विशिष्ट अतिथि विनय कुमार पांडेय,आकृति गुप्ता सीनियर प्रबंधक बैंक ऑफ़ इंडिया, डॉ रोहित कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार पाठक ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अवधेश कुमार पाठक ने कहा कि दीक्षित भारत 2047 की संकल्पना के लिए राष्ट्र के प्रति समर्पण, कर्तव्य निष्ठा, ईमानदारी व जिम्मेदारी का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आवाहन किया।विशिष्ट अतिथियों के साथ-साथ पुरातन छात्रों ने ‘विकसित भारत 2047:पुरातन छात्रों की भूमिका’ विषय पर अपना अनुभव साझा करते हुए विस्तार पूर्वक चर्चा किया।प्राचार्य अनिल प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का विषय स्थापना जेपी राय, संचालन डॉ विनय प्रकाश शर्मा,रोहित सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो.संगीता गुप्ता व रवि कुमार पांडेय ने किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय उपाध्याय, प्रो.ज्योति मिश्रा, प्रो. अशोक कुमार सिंह, डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, डॉ.जेपी राय, डॉ.अतुल कुमार सिंह ,डॉ.आनंद सिंह, डॉ.मोनिका सक्सेना, डॉ.सारिका सिंह, डॉ.अमिता श्रीवास्तव,उपेंद्र शर्मा, नंदलाल शर्मा, प्रताप सिंह सहित महाविद्यालय के अध्यापक व अध्यापिका गण व छात्र उपस्थित रहे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली।

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रिंग रोड के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद नियमानुसार शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।