ऑपरेशन चक्रव्यूह: सिगरा थाने ने उड़ीसा से लाई गई अवैध गाजा पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी, 7 अप्रैल 2026: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के सिगरा थाने ने पुलिस कमिश्नर द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना टीम ने उड़ीसा से बनारस लाई गई अवैध गाजा की खेप को पकड़ लिया।
पुलिस ने इस कार्रवाई में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और घटना में प्रयुक्त वाहन को भी बरामद कर लिया। अवैध गाजे के साथ दोनों आरोपियों को मेडिकल कराकर जेल भेजा गया

एसीपी डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि यह अभियान नशीली वस्तुओं की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाया जा रहा है। आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी। थाने पर कार्रवाई की जानकारी देते हुए एसओ सिगरा ने कहा कि अभियुक्तों से पूछताछ जारी है और उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।








Users Today : 47
Users Yesterday : 130