◆ऑपरेशन मुस्कान” के तहत भदोही यूपी 112 द्वारा भूली भटकी युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
◆लावारिस नाबालिग युवती की सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मी एवं मिशन शक्ति टीम तत्काल मौके पर पहुँचे

श्री अभिनव त्यागी पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में गुमशुदा बच्चों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत दिनांक 07.04.2026 को पीआरवी 6745 अपने निर्धारित पॉइंट पर तैनात थी, तभी सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कलापुर सुभाषनगर थाना ऊंज में एक लावारिस नाबालिग युवती मिली है। सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मी एवं मिशन शक्ति टीम तत्काल मौके पर पहुँचे जहाँ कॉलर ने बताया कि करीब 17 वर्ष का एक लड़की गाँव में कहीं से भूलकर आ गयी है। पीआरवी कर्मियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते युवती से पूछताछ के बाद पहचान सहित निवासी दुल्लापुर थाना हंडिया जनपद प्रयागराज के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि युवती दोपहर 03:00 बजे से घर से नया मोबाइल लेने के लिए निकली थी और रास्ता भटक गयी थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका था। पीआरवी टीम एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा पहचान सुनिश्चित कर उसके परिजन को सकुशल सुपुर्द किया गया। परिजन द्वारा अपने बच्ची को सकुशल पाकर भदोही पुलिस की सराहना करते हुए आमजनमानस में प्रशंसा की जा रही है। पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पीआरवी 6745 के इस त्वरित रेस्पॉन्स और कार्य की सराहना की गई है।
पीआरवी 6745 के पुलिसकर्मी
1.कां0 आलोक कुमार
2.HG चालक अशोक दुबे
थाना ऊंज के पुलिसकर्मी
1.उ0नि0 उमेश कुमार
2.आसमा शुक्ला








Users Today : 41
Users Yesterday : 130