त्रिपुरारी
केंद्रीय मंत्री ने सीआरसी का किया निरीक्षण,वरिष्ठजनों को वितरण किया सहायक उपकरण
रोहनिया।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार द्वारा सीआरसी वाराणसी के अस्थायी भवन एवं क्रॉस डिसेबिलिटी शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र का उद्घाटन केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के कर कमलों द्वारा ख़ुशीपुर स्थित समेकित क्षेत्रीय केंद्र (सीआरसी) के अस्थायी भवन एवं क्रॉस डिसेबिलिटी शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र का फीता काटकर किया गया।उद्घाटन के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने सीआरसी वाराणसी द्वारा प्रदान की जा रही पुनर्वास सेवाओं का विस्तृत निरीक्षण करते हुए उन्होंने विभिन्न विभागों का दौरा कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा दिव्यांगजन हित में संचालित सेवाओं की सराहना की।साथ ही संबंधित अधिकारियों को सेवाओं की गुणवत्ता एवं पहुंच को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश भी दिए।इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र, वाराणसी के माध्यम से लाभार्थी वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण वितरण भी किया।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजनों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है।उन्होंने कहा कि इस प्रकार समाज के कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में डॉ. आशीष कुमार झा (निदेशक, सीआरसी वाराणसी), कमलजीत कौर गिल (सदस्य, जनरल काउंसिल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान, नई दिल्ली), उत्तम ओझ, नमो नारायण पाठक, आशीष परासर, अंशू शाही, दिनेश जयसवाल,अनिल यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।







Users Today : 28
Users Yesterday : 56