April 10, 2026 10:35 am

Home » उत्तर प्रदेश » स्कूल चलो अभियान: मझगावा संकुल से निकली जागरूकता रैली

स्कूल चलो अभियान: मझगावा संकुल से निकली जागरूकता रैली

स्कूल चलो अभियान: मझगावा संकुल से निकली जागरूकता रैली
चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चल रहे “स्कूल चलो अभियान” के तहत नौगढ़ तहसील के मजगामा संकुल से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह ने रामनाथ चौबे इंटर कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 


इस मौके पर सुजीत सिंह ने लोगों से सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और हर बच्चे का स्कूल में नामांकन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज और देश का विकास संभव है।
खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि राम कनौजिया ने भी शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि “स्कूल चलो अभियान” को जन आंदोलन के रूप में चलाया जाए, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह सके।
रैली के दौरान नवप्रवेशी छात्रों को पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं और उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री विवेक सिंह सोमवंशी, एआरपी संजीव सिंह, अशोक कुमार, प्रधानाध्यापक महेंद्र पांडे, लवकुश सिंह,ओम प्रकाश जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *