April 13, 2026 5:39 pm

Home » Uncategorized » निरहुआ की अपकमिंग फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान 2’ का फर्स्ट लुक जारी, बड़े कैनवास और दमदार स्टारकास्ट के साथ लौटे प्रेम राय- अनंजय रघुराज

निरहुआ की अपकमिंग फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान 2’ का फर्स्ट लुक जारी, बड़े कैनवास और दमदार स्टारकास्ट के साथ लौटे प्रेम राय- अनंजय रघुराज

निरहुआ की अपकमिंग फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान 2’ का फर्स्ट लुक जारी, बड़े कैनवास और दमदार स्टारकास्ट के साथ लौटे प्रेम राय- अनंजय रघुराज

भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, चर्चित प्रोड्यूसर प्रेम राय और निर्देशक अनंजय रघुराज अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म “पटना से पाकिस्तान 2” को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। फिल्म का “फर्स्ट लुक” जारी कर दिया गया है, जिसने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। पहले भाग की अपार सफलता के बाद अब इसका सीक्वल और भी बड़े कैनवास, दमदार कहानी और भव्य प्रस्तुति के साथ दर्शकों के सामने आने वाला है।

 

फिल्म का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था, जिसके बाद से ही दर्शक इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। निर्माताओं का दावा है कि पटना से पाकिस्तान 2 पहले से ज्यादा एक्शन, इमोशन और मनोरंजन से भरपूर होगी। “हर फ्रेम में मेहनत और हर सीन में इमोशन” की थीम के साथ फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है।

इस बार फिल्म में भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ सेजल साहू, सपना चौहान, मीर सरवर, सुशील सिंह, मनोज टाइगर, संजय पांडेय, अमित शुक्ला, साहिल सिद्दीकी, विकास मेहता, भूपेंद्र सिंह, शंभू राणा और धामा वर्मा जैसे कई अनुभवी और प्रतिभाशाली कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इतनी बड़ी स्टारकास्ट फिल्म को और भी खास बनाती है।

फिल्म को लेकर निरहुआ ने कहा कि पटना से पाकिस्तान 2 उनके लिए बेहद खास फिल्म है, क्योंकि इसका पहला भाग दर्शकों के अपार प्रेम से ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। उन्होंने कहा कि इस बार फिल्म और भी बड़े पैमाने, दमदार कहानी और जबरदस्त एक्शन के साथ तैयार की जा रही है, जिसमें दर्शकों को इमोशन, देशभक्ति और मनोरंजन का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा। निरहुआ ने विश्वास जताया कि दर्शक इस फिल्म को भी उतना ही प्यार देंगे और यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा में एक नया मुकाम स्थापित करेगी। फिल्म के फर्स्ट लुक में भव्यता और एक्शन की झलक साफ दिखाई देती है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच सकती है।

निर्माता प्रेम राय ने कहा कि पटना से पाकिस्तान 2 को बेहद भव्य स्तर पर तैयार किया जा रहा है और यह फिल्म हर मायने में पहले भाग से बड़ी और बेहतर होगी। उन्होंने बताया कि दर्शकों की उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए कहानी, तकनीक और प्रस्तुति पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि उन्हें एक शानदार सिनेमाई अनुभव मिल सके। प्रेम राय ने विश्वास जताया कि यह फिल्म एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के साथ बॉक्स ऑफिस पर नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।

निर्देशक अनंजय रघुराज ने बताया कि फिल्म की कहानी दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने के साथ-साथ देशभक्ति और सामाजिक संदेश भी देगी। वहीं निर्माता प्रेम राय का कहना है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट को बड़े पैमाने पर तैयार किया है, ताकि दर्शकों को एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव मिल सके।

पटना से पाकिस्तान 2 को लेकर दर्शकों में उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है और फिल्म इंडस्ट्री के जानकार भी इसे आने वाले समय की बड़ी हिट मान रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म अपने पहले भाग की सफलता को कितना आगे बढ़ा पाती है। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *