April 23, 2026 11:17 pm

Home » उत्तर प्रदेश » पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने 6.9 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का किया शिलान्यास

पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने 6.9 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का किया शिलान्यास

पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने 6.9 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का किया शिलान्यास

विश्वेश्वर, गोला दीनानाथ, बिंदुमाधव, प्रहलाद घाट एवं काल भैरव वार्ड की सड़कों एवं आंतरिक गलियों का नई तकनीकि से होगा सुधार, ताकि चूहे गलियों को पाल कर क्षतिग्रस्त न कर सके-पूर्व मंत्री एवं विधायक

 

वाराणसी। पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने गुरुवार को आदि विश्वेश्वर वार्ड, गोला दीनानाथ वार्ड, बिंदुमाधव वार्ड, प्रहलाद घाट वार्ड एवं काल भैरव वार्ड में 6 करोड़ 9 लाख लागत के विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया।
पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में दक्षिणी विधानसभा में जन आकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को पूर्ण कराया जा रहा है, जिसमे सभी सड़के ठीक हों, सभी गालिया सुंदर हो एवं दक्षिणी विधानसभा को समस्या मुक्त विधानसभा बनाने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने बताया कि आज शिलान्यास किये गये कार्यों में आदि विश्वेश्वर वार्ड एवं गोला दीनानाथ वार्ड के सभी आंतरिक गलियों का पुनर्निर्माण नए तकनीक से किया जाएगा, जिससे गलियों को चूहा पाल न कर सके। इसके तहत सभी गलियों में नीचे पीसीसी करके पत्थर लगाए जाएँगे। इसके अलावा काल भैरव से प्रह्लादघाट को जोड़ने वाली सड़क यात्रियों की बढ़ती संख्या के साथ सड़क पर लगी पटिया ख़राब हो गई थी और चलने में असुविधा हो रही थी इसलिए पटिया के जगह पूरी सड़क को सीसी रोड में बदला जाएगा।

 


कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षगण बबलू सेठ, राजीव सिंह डब्बू, तारकेश्वर गुप्ता बंटी, गोपाल जी गुप्ता, पार्षदगण इंद्रेश सिंह, संजय केसरी, अंकुर मेहरोत्रा, अनंत गुप्ता, श्रवण गुप्ता, अमरेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, मनोज यादव, अभिजीत भारद्वाज, राहुल मिश्रा, प्रियांशु तिवारी, संदीप केसरी सोनू सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

वाराणसी । दक्षिणी विधानसभा के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने आदि विश्वेश्वर वार्ड, गोला दीनानाथ वार्ड, बिंदुमाधव वार्ड, प्रहलाद घाट वार्ड एवं काल भैरव वार्ड में 6 करोड़ नौ लाख लागत के विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया ।इस कार्य में आदि विश्वेश्वर वार्ड एवं गोला दीनानाथ वार्ड के सभी आंतरिक गलियों का पुनर्निर्माण नए तकनीक से किया जाएगा जिससे गलियों को चूहा पाल न कर सके । इसके तहत सभी गलियों में नीचे पी सी सी करके पत्थर लगाए जाएँगे।

इसके अलावा काल भैरव से प्रह्लादघाट को जोड़ने वाली सड़क यात्रियों की बढ़ती संख्या के साथ सड़क पर लगी पटिया ख़राब हो गई थी और चलने में असुविधा हो रही थी इसलिए पटिया के जगह पूरी सड़क को सीसी रोड में बदला जाएगा ।
कार्यक्रम में डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी की प्रेरणा और योगी जी के मार्गदर्शन में दक्षिणी विधानसभा में सभी कार्यों को पूर्ण किया जा रहा है जिसमे सभी सड़के ठीक हों, सभी गालिया सुंदर हो एवं दक्षिणी विधानसभा को समस्या मुक्त विधानसभा बनाने का प्रयास हो रहा है ।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षगण श्री बबलू सेठ, श्री राजीव सिंह डब्बू, श्री तारकेश्वर गुप्ता बंटी, श्री गोपाल जी गुप्ता पार्षद गण श्री इंद्रेश सिंह, श्री संजय केसरी जी, श्री अंकुर मेहरोत्रा, श्री अनंत गुप्ता, श्री श्रवण गुप्ता, श्री अमरेश गुप्ता, श्री मनीष गुप्ता, श्री मनोज यादव, श्री अभिजीत भारद्वाज, श्री राहुल मिश्रा, श्री प्रियांशु तिवारी, श्री संदीप केसरी सोनू, सहित सैकड़ो लोग शामिल थे ।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *