मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पहाड़िया चौराहे पर सफाई कर लोगों को स्वच्छता का दिया संदेश
स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के दौरान मंत्री के साथ भारी संख्या में स्थानीय लोग रहे मौजूद

वाराणसी। प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने रविवार को पहड़िया चौराहे से चित्रगुप्त मंदिर तक तथा उसके आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को “स्वच्छ काशी-सुंदर काशी”, “स्वच्छ भारत-सुंदर भारत” का संदेश दिया।
मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने रविवार को प्रातःकाल ही शहर उत्तरी विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत सारनाथ मंडल में स्वच्छता अभियान के तहत पहड़िया चौराहे से चित्रगुप्त मंदिर तक तथा आस-पास के क्षेत्र में भारी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ झाड़ू लगाकर सफाई किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण, वरिष्ठजन, मंडल पदाधिकारी व अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।








Users Today : 144
Users Yesterday : 123