प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अपनी काशी में हुआ भव्य स्वागत, महिला सम्मेलन में गूंजा ‘नारी शक्ति’ का स्वर
नारी शक्ति ही हैं, नए भारत की असली ताकत-नरेन्द्र मोदी
हमारी सरकार देश की नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध-पीएम, नरेन्द्र मोदी
काशी दिव्य शक्तियों की भूमि है-पीएम मोदी
काशी में गरजे योगी कहां, आधी आबादी के मन में विपक्ष के खिलाफ है गुस्सा
सीएम योगी ने पीएम को बताया नए भारत का निर्माता
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं के जीवन में जो सकारात्मक बदलाव आया है, वह अभूतपूर्व है-नितिन नबीन
जिस प्रकार मां गंगा भारतीय संस्कृति को सिंचित करती हैं, उसी प्रकार देश की महिलाएं परिवार और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं- राष्ट्रीय अध्यक्ष
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। एयरपोर्ट से लेकर शहर के विभिन्न मार्गों तक ‘हर-हर महादेव’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पूरे शहर को सूचना विभाग द्वारा होर्डिंग, स्टैंडी, कटआउट आदि से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने बीएलडब्ल्यू मैदान में आयोजित विशाल महिला सम्मेलन को संबोधित किया, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। सम्मेलन स्थल पर महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सम्मेलन में प्रतिभाग के रही महिलाओं को बैठने के बनाए गए सभी सेक्टर में प्रधानमंत्री ने स्वयं जाकर महिलाओं का अभिवादन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी वंदन सम्मेलन में “हर-हर महादेव” के उद्घोष के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने काशी की आध्यात्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह नगरी माता श्रृंगार गौरी, माता अन्नपूर्णा, माता विशालाक्षी, माता संकट मोचन की शक्ति और मां गंगा की पावन धारा से समृद्ध है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र भूमि पर बहनों का यह विशाल समागम कार्यक्रम को और अधिक दिव्य बना रहा है। प्रधानमंत्री ने काशी की महिलाओं को नमन करते हुए कहा कि आज का यह अवसर नारी शक्ति के वंदन और विकास का उत्सव है। उन्होंने बताया कि इस दौरान हजारों करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है, जो क्षेत्र के विकास को नई गति देंगे। उन्होंने कहा कि काशी से पुणे और अयोध्या से मुंबई के लिए शुरू की गई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से आम जनता को बड़ा लाभ मिलेगा। इससे महाराष्ट्र के लोगों को काशी विश्वनाथ धाम और अयोध्या आने के लिए एक आधुनिक और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश को विकसित बनाने का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसमें भारत की नारी शक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह एक नए युग की शुरुआत के लिए माताओं-बहनों का आशीर्वाद लेने आए हैं। साथ ही उन्होंने महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाते हुए महिला आरक्षण को लागू करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और सरकार उनकी प्रगति में हर संभव सहयोग दे रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि “नारी शक्ति ही नए भारत की असली ताकत है, और जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं तो पूरा समाज आगे बढ़ता है।” पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में लंबे समय तक महिलाएं उपेक्षित रहीं। उन्होंने कहा कि कई बार महिलाओं से सवाल तक नहीं पूछे जाते थे और सीधे निर्णय थोप दिए जाते थे। यह स्थिति केवल काशी ही नहीं, बल्कि देश के अधिकांश हिस्सों में बहन-बेटियों का अनुभव रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब वह करीब 25 वर्ष पहले गुजरात के मुख्यमंत्री बने, तब उन्होंने इस सोच को बदलने का संकल्प लिया। उन्होंने बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं शुरू की, जिससे अधिक से अधिक लड़कियां स्कूल पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जब देश की माताओं-बहनों ने उन्हें सेवा का अवसर दिया, तब से भारत तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ परिवारवादी दल नारी शक्ति से भयभीत हैं और नहीं चाहते कि महिलाएं विधानसभा और संसद तक पहुंचें। विपक्ष को डर है कि यदि महिलाएं बड़ी संख्या में राजनीति में आईं, तो उनकी पारंपरिक राजनीति समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अपनी भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सोच “नारी शक्ति का सम्मान” और “नागरिक देवो भव:” की भावना पर आधारित है। प्रधानमंत्री ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे देश को विकसित बनाने के इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें।उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि वे नारी वंदन के इस प्रयास को लागू करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कहा कि विपक्षी दलों की वजह से लक्ष्य अधूरा रह गया।’ ‘महिलाओं के सशक्तीकरण से देश मजबूत होगा।’ उन्होंने बताया कि 30 करोड़ से अधिक बहनों के लिए बैंक खाते खोले गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन में महिलाओं से कहा कि वे इस कार्यक्रम में महा यज्ञ के प्रारंभ के लिए सभी बहनों और बेटियों का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि काशी के सांसद के रूप में, देश के प्रधानमंत्री के रूप में, देश के कल्याण के एक महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उनके आशीर्वाद की आवश्यकता है। और यह महत्वपूर्ण लक्ष्य लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करना है। उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त किया कि महिलाओं के आरक्षण अधिकारों को लागू करवाने के लिए वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। प्रधानमंत्री ने काशी के विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में वाराणसी का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। शहर में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है और पर्यटन को भी बढ़ावा मिला है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह परियोजना काशी की पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि गंगा घाटों का सौंदर्यीकरण, सड़कों का चौड़ीकरण और आधुनिक सुविधाओं के विकास से शहर में नया जीवन आया है। प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग केवल राजनीति के लिए काम करते हैं, जबकि उनकी सरकार देश के विकास और जनता के कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने बिना भेदभाव के सभी वर्गों के लिए काम किया है और यही कारण है कि जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।
सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए विकास की रूपरेखा खींचने के साथ महिलाओं के हितों के लिए सरकार के किए जा रहे प्रयासों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए उन्हें “नए भारत का निर्माता” बताया और कहा कि प्रधानमंत्री के विजन और नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज देश एक नए युग की ओर बढ़ रहा है और हम सभी नए भारत का साक्षात दर्शन कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह सम्मेलन महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आधी आबादी की ओर से वह प्रधानमंत्री का स्वागत करते हैं और उनके नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नया भारत केवल भौतिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समग्र विकास की अवधारणा को भी आत्मसात कर रहा है। समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना अब साकार होती दिखाई दे रही है और देश तेज गति से उस दिशा में अग्रसर है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आज “काशी” दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बना। काशी विश्वनाथ चेतना का केंद्र बिंदु के रूप में हम सबको देखने को मिला है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वाराणसी में अब तक 35000 करोड़ की विकास परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी है, वहीं 20000 करोड़ की विकास परियोजनाएं वाराणसी में गतिमान है। योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि आधी आबादी के मन विपक्ष के खिलाफ गुस्सा है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नबीन ने सम्मेलन में कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश की आधी आबादी को वह सम्मान दिया है, जो पूर्ववर्ती सरकारें नहीं दे सकीं। उन्होंने कहा कि कि महिलाओं के सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर सरकार ने कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। नवीन ने काशी की विशेषता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक शहर या भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि एक जीवंत चेतना है। जिस प्रकार मां गंगा भारतीय संस्कृति को सिंचित करती हैं, उसी प्रकार देश की महिलाएं परिवार और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आधी आबादी को वह सम्मान दिया है, जो पूर्ववर्ती सरकारें नहीं दे सकीं। उन्होंने काशी की विशेषता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल एक शहर या भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि एक जीवंत चेतना है। जिस प्रकार मां गंगा भारतीय संस्कृति को सिंचित करती हैं, उसी प्रकार देश की महिलाएं परिवार और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री की विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं को घर का मालिकाना हक दिया गया, जिससे उनका सामाजिक सम्मान बढ़ा है। इसके अलावा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं ने बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने में अहम भूमिका निभाई है।
नितिन नबिन ने कहा कि आज महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से नए अवसर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं के जीवन में जो सकारात्मक बदलाव आया है, वह अभूतपूर्व है। अपने भावुक संबोधन में उन्होंने कहा कि वह उस मां को नमन करते हैं, जिन्होंने नरेंद्र मोदी जैसे पुत्र को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्य सराहना और गर्व के पात्र हैं। सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं ने भी इस दौरान जोरदार उत्साह दिखाया। आज महिलाएं एआई से लेकर ओलंपियाड और खेल का नेतृत्व कर रही हैं। बेटी बढ़ाओ बेटी बचाओ जैसी योजनाओं से महिलाएं और बेटियां सशक्त हो रही हैं। ट्रिपल तलाक पर लिए गए फैसले से मुस्लिम महिलाओं को सम्मान मिला है। मैंने काशी की विरासत को देखा है। आपके नेतृत्व में काशी जैसा शहर जीवंत हो उठा है।
इससे पूर्व प्रधानमंत्री को जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने काष्ठ कलाकृति भेंट की। विभिन्न संगठनों की ओर से जीआई टैग जरदोजी, मोर, पंचमुखी गणेश की प्रतिमा, नमो घाट का प्रतीक आदि भी उनको भेंट किया गया।
कार्यक्रम में पीएम मोदी ने यही दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर पुणे के लिए रवाना किया।
महिला सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या के साथ 40 से अधिक पार्षद व महिला ग्राम प्रधान मंचासिन रही।
बरेका में आयोजित महिला सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र ”, महापौर अशोक कुमार तिवारी, जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र राय, एमएलसी अश्विनी त्यागी, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ अवधेश सिंह, विधायक टी.राम, विधायक सुनील पटेल, पूर्व विधायक जगदीश पटेल, एमएलसी धर्मेंद्र राय, प्रदेश भाजपा महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, मीना चौबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह प्रभारी संतोष सोलापुरकर, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेश सिंह, सुरेंद्र पटेल, शैलेंद्र मिश्रा, नम्रता चौरसिया, कुसुम पटेल, विनिता सिंह, साधना वेदांती, गीता शास्त्री, रचना अग्रवाल, निर्मला सिंह पटेल, पूजा दीक्षित, नेहा कक्कड आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रही।
इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। बाबा दरबार में सभी ने हाजिरी लगाई और बाबा का अभिषेक किया।
1,054.69 करोड़ की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 5277.39 करोड़ की 113 परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
पीएम ने 2464.46 करोड़ लागत के मालवीय पुल के पास बनने वाले रेलवे रोड ब्रिज “सिग्नेचर ब्रिज” का किया शिलान्यास
1582.99 करोड़ में नगरीय क्षेत्र में सीवरेज व वाटर सप्लाई तथा 429.36 करोड़ लागत से बनने वाले कबीरचौरा में मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल परियोजनाओं की नींव भी रखी
144.43 करोड़ की लागत से तैयार कज्जाकपुरा आरओबी उद्घाटित
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को 28 दो दिवसीय काशी दौरे पर आये। काशी पहुंचने पर बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वागत किया। वही, बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से सेना के हेलीकॉप्टर से प्रधानमंत्री को बीएलडब्ल्यू हेलीपैड पर पहुंचने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भव्य स्वागत किया।
इस दौरान प्रधानमंत्री मंत्री ने बरेका में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित किया। साथ ही हमेशा की तरह काशी को 6,332.08 करोड़ लागत की 163 परियोजनाएं कि सौगात दी। जिसमें 1,054.69
करोड़ की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 5277.39 करोड़ की 113 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। लोकार्पण में सबसे प्रमुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी ही नहीं पूर्वांचल के लोगों को दिये गये सौगातों में 277.43 करोड़ रुपए की लागत से बने जनपद वाराणसी में काली माता मन्दिर से आवास विकास कालोनी होते हुए वाराणसी आजमगढ़ रोड तक मार्ग कार्य 2.40 किमी० में 2 लेन एवं 4.10 किमी0 पाण्डेयपुर चैराहे से रिंग रोड तक) 04 लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य तथा ग्रामीण मार्गों को जोड़ने वाली 19 सड़कों का निर्माण कार्य एवं 1.16 करोड़ रुपए की लागत से बने पुआरी खुर्द से पलिया शम्भूपुर होते हुए तड़िया तक मार्ग का नव निर्माण कार्य, 1.60 करोड़ रुपए की लागत से बने नारायणपुर मार्ग से पुआरी तक मार्ग का नव निर्माण कार्य, 0.56 करोड़ रुपए की लागत से बने वाराणसी सिन्धौरा मार्ग से चैका गाँव के कृष्णापुर राजभर बस्ती तक मार्ग का नव निर्माण कार्य, 1.15 करोड़ रुपए की लागत से बने चौबेपुर बलुआ मार्ग के किमी 0.5 पर ग्राम पंचायत बरथरा कला के ब्राह्मण व राजपूत बस्ती तक निर्माण कार्य, 1.15 करोड़ रुपए की लागत से बने भदुआ पाण्डेयपुर पोखरी उकथी से सिरस्ती होते हुए बरथरा कला पहड़िया कथी तक मार्ग का नव निर्माण कार्य, 1.37 करोड़ रुपए की लागत से बने उधोरामपुर मार्ग का नव निर्माण कार्य, 1.05 करोड़ रुपए की लागत से बने सिहुलिया टिसौरा से जगीशपुर मुसहर बस्ती तक मार्ग का नव निर्माण कार्य, 0.48 करोड़ रुपए की लागत से बने ग्रामसभा नेवादा में पक्की सड़क से ग्रामसभा लल्लापुर बार्डर तक पिच रोड का नव निर्माण का कार्य, 0.36 करोड़ रुपए की लागत से बने ग्रामसभा नेहिया (खिलया) नहर से नेवादा हरिजन बस्ती तक पक्की सड़क तक पिच रोड का निर्माण कार्य, 0.19 करोड़ रुपए की लागत से बने ग्रामसभा मानापुर में राजनाथ पटेल के मकान से हट्ठी बाबा चैराहा एन0एच0-56 तक पिच रोड का नव निर्माण कार्य, 0.33 करोड़ रुपए की लागत से बने सर सैयद स्कूल मार्ग के नहर से गढ़वा रामपुर रोशनहवां तक मार्ग के नव निर्माण का कार्य, 0.19 करोड़ रुपए की लागत से बने ग्रामसभा सिंहपुर में जगदीश सिंह के मकान से सोमारू के मकान तक नव निर्माण का कार्य, 0.22 करोड़ रुपए की लागत से बने दुनियापुर भटौली मार्ग किमी 0.1 से गोकुलपुर तक नव निर्माण का कार्य, 0.30 करोड़ रुपए की लागत से बने भटौली दुनियापुर हथिवार मार्ग के किमी0-3 से राजेन्द्र पटेल के घर एवं कैलाश पटेल के मशीन से लालचन्द के घर तक नव निर्माण का कार्य, 0.22 करोड़ रुपए की लागत से बने ग्रामसभा चन्दीपट्टी में बीरापट्टी मार्ग से नरायनपुर से प्रहलाद मिश्रा के घर तक नव निर्माण का कार्य, 0.34 करोड़ रुपए की लागत से बने ग्राम पंचायत रामसिंहपुर में मौर्या बस्ती एवं ब्राहम्ण बस्ती सम्पर्क मार्ग के नव निर्माण का कार्य, 0.42 करोड़ रुपए की लागत से बने देल्हना गांगपुर मार्ग के किमी 0.1 से बन्देपुर करसड़ा सम्पर्क मार्ग के नव निर्माण का कार्य, 0.42 करोड़ रुपए की लागत से बने श्री प्रभुनाथ पाण्डेय के मकान से निकलकर ज्वालामुखी कालोनी तक नव निर्माण का कार्य, 0.27 करोड़ रुपए की लागत से बने मोहनसराय मातलदेई अदलपुरा मार्ग से बहोरनपुर सम्पर्क मार्ग का नव निर्माण कार्य, 144.53 करोड़ रुपए की लागत से बने जनपद वाराणसी में वाराणसी सिटी-सारनाथ रेलमार्ग पर लाट भैरव के निकट रेलवे सम्पार संख्या 23ए पर रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण, 51.39 करोड़ रुपए की लागत से बने जनपद वाराणसी में बाबतपुर चैबेपुर रेलवे मार्ग के पूर्वोत्तर रेलवे के कादीपुर रेलवे स्टेशन के पास सम्पार संख्या 12 सी पर 02 लेन रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण, 4.18 करोड़ रुपए की लागत से बने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय विकास खण्ड-आराजीलाइन में एकेडमी ब्लाक एवं छात्रावास का निर्माण कार्य, 6.87 करोड़ रुपए की लागत से बने 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी में परिवहन शाखा में 100 व्यक्तियों की क्षमता के बैरक का निर्माण कार्य, 0.83 करोड़ रुपए की लागत से बने सुगम्य भारत योजना के अन्तर्गत श्री मारकण्डेय महादेव घाट पर रैम्प का निर्माण कार्य, 0.31 करोड़ रुपए की लागत से बने सुगम्य भारत योजना के अंतर्गत निबन्धन कार्यालय में लिफट का अधिष्ठापन कार्य, 4.71 करोड़ रुपए की लागत से बने जनपद वाराणसी के पिसौर में कल्याण मण्डप के निर्माण कार्य, 6.53 करोड़ रुपए की लागत से बने जनपद वाराणसी के सन्त कबीर प्राकट्य स्थली का पर्यटन विकास, 2.92 करोड़ रुपए की लागत से बने जनपद वाराणसी के सारनाथ में स्थित सारंगनाथ मन्दिर का पर्यटन, 2.75 करोड़ रुपए की लागत से बने जनपद वाराणसी के नगवा स्थित संत रविदास पार्क के सौंदर्यीकरण/जीर्णोद्वार का कार्य, 7.58 करोड़ रुपए की लागत से बने चन्द्रावती घाट का पुर्ननिर्माण, 0.99 करोड़ रुपए की लागत से बने 250 एम0टी0 गोदाम हरहुआ, 0.99 करोड़ रुपए की लागत से बने 250 एम0टी0 गोदाम भवानीपुर, 0.83 करोड़ रुपए की लागत से बने जनपद-वाराणसी में डिस्ट्रिक्ट इन्ट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब के स्थापना का कार्य, 88.97 करोड़ रुपए की लागत से बने जनपद वाराणसी के 30 ग्रामों में पेयजल आपूर्ति हेतु पाइप लाइन का कार्य, 4.63 करोड़ रुपए की लागत से बने वाराणसी नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत 23 विद्यालयों के स्मार्ट क्लास सहित मरम्मत एवं पुनर्विकास का कार्य, 8.37 करोड़ रुपए की लागत से बने यूपी कालेज मैदान वाराणसी में सिंथेटिक हाकी टर्फ फील्ड के निर्माण एवं विकास का कार्य, 3.01 करोड़ रुपए की लागत से बने जनपद वाराणसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोलापुर में 50 बेड फील्ड हॉस्पिटल का निर्माण, 3.08 करोड़ रुपए की लागत से बने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी में महिला छात्रावास की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार का कार्य, 1.71 करोड़ रुपए की लागत से बने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी में आचार्य नरेन्द्र देव छात्रावास की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार का कार्य, 1.32 करोड़ रुपए की लागत से बने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास की मरम्मत एवं जीर्णोद्वार का कार्य, 24.59 करोड़ रुपए की लागत से बने रामनगर वाराणसी में 100 बेड वृद्धाश्रम का निर्माण, 1.95 करोड़ रुपए की लागत से बने सीएसआर के अंतर्गत बेलारी, जखीनी, ठठरा, चित्तैपुर और लालपुर के सरकारी विद्यालयों का पुनरुद्धार, 308.09 करोड़ रुपए की लागत से बने नमामि गंगे योजना के अंतर्गत भगवानपुर में 55 एमएलडी क्षमता के एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण, 7.58 करोड़ रुपए की लागत से बने डब्ल्यूटीपी भेलूपुर में 1 मेगावाट क्षमता का ग्रिड से संबद्ध ग्राउंड/रूफटॉप स्थापित सोलर पावर प्लांट, 4.63 करोड़ रुपए की लागत से बने जनपद वाराणसी में जिला/मण्डल कार्यालय होम गार्ड का निर्माण कार्य, 45.91 करोड़ रुपए की लागत से बने केन्द्रीय तिब्बती विश्वविद्यालय, सारनाथ में सोवा रिग्पा भवन का निर्माण कार्य, 25.41 करोड़ रुपए की लागत से बने ट्रॉमा सेंटर, आईएमएस, बीएचयू में स्थापित रोबोटिक असिस्टेड घुटना शल्य चिकित्सा प्रणाली और सूक्ष्म जीव विज्ञान प्रयोगशाला डोर-टू-डोर कलेक्शन विस्तार एवं वाहन फ्लैग ऑफ तथा 1.8 करोड़ रुपए की लागत से बने 2 नए ट्रांसफर स्टेशनों का निर्माण कार्य सहित कुल 1054.69 करोड़ रुपए की लागत से बने 50 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
जबकि 116.46 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले वाराणसी में 71 ग्रामीण सड़कों का कार्य, 315.48 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले
500 शैय्या मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण कार्य, 113.88 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध दीन दयाल चिकित्सालय के सुदृढ़ीकरण एवं रीमाडलिंग (198 बेड़स) का कार्य, 0.99 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले ग्राम पंचायत जगतपुर में हाई-वे से योगेश भूररिया के कारखाना तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण एवं भूमिगत जल निकासी का कार्य, 9.84 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना(सी०एम०वी०एन०चसई०) योजनान्तर्गत नगर निगम वाराणसी में अस्सी घाट पर मैकेनाईज्ड पार्किग का निर्माण कार्य, 1.06 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में थाना बड़ागांव के अन्तर्गत महिला पुलिस चौकी परामर्श केन्द्र, बड़ागांव के भवन निर्माण, 97.00 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद- वाराणसी में नगर निगमए कार्यालय भवन का निर्माण कार्य, 34.97 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन ( PM- ABHIM) के अन्तर्गत 100 शैय्यायुक्त क्रिटिकल केयर ब्लाक (सी0सी0बी0) के निर्माण कार्य, 14.91 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (बाल आश्रय गृह) एवं जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड, रामनगर के निर्माण कार्य, 24.51 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय (प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 तक) ग्राम बाराडीह विकास खण्ड-सेवापुरी, तहसील-राजातालाब, परगना, कसवार राजा, जनपद वाराणसी का निर्माण कार्य, 8.28 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी के दशाश्वमेध घाट का जीर्णोद्धार एवं
पर्यटन सुविधाओं का विकास कार्य, 6.16 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी के दशाश्वमेघ घाट से काशी विश्वनाथ मंदिर घाट के मध्य घाटों का जीर्णोद्धार एवं पर्यटन सुविधाओं का विकास कार्य, 6.18 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी के गोला घाट से नमो घाट के मध्य घाटों का जीर्णोद्धार एवं पर्यटन सुविधाओं का विकास कार्य, 6.15 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी के अस्सी घाट से दशाश्वमेघ घाट के मध्य घाटों का जीर्णोद्धार एवं पर्यटन सुविधाओं का विकास कार्य, 8.24 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी के अस्सी घाट से रविदास घाट के मध्य घाटों का जीर्णोद्धार एवं पर्यटन सुविधाओं का विकास कार्य, 6.21 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी के अस्सी घाट का जीर्णोद्धार तथा पर्यटन सुविधाओं का विकास कार्य, 10.65 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले राज्य हिन्दी संस्थाए वाराणसी में मुख्य भवन एवं छात्रावास का मरम्मत व निर्माण कार्य, 13.85 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में रिंग रोड के समीप अवस्थित ग्राम गंजारी व उसके आस-पास के ग्रामों में स्थानीय नागरिकों को 24 घण्टे निर्वाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति हेतु 33/11 के0वी0 नये विद्युत उपकेन्द्र का निर्माण, 121.28 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले वाराणसी बाईपास फोर लेन मार्ग के दोनों ओर सर्विस रोड (हरहुआ से संदहा) का निर्माण (किमी 0.00 से किमी 15.250 तक), 150.36 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले एकीकृत मण्डलीय कार्यालय परियोजना, 0.49 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले
जनपद वाराणसी के वि०ख० आराजीलाइन में साधन सहकारी समिति जक्खिनी में 100 एमटी गोदाम का निर्माण कार्य, 0.49 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी के वि०ख० सेवापुरी में साधन सहकारी समिति लेढुआई में 100 एमटी गोदाम का निर्माण कार्य, 166.22 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में नगर निगम के 18 अत्यधिक प्रभावित वार्ड मे से (05 वार्ड) शिवाला, नगवां, बघाड़ा, जंगमबाड़ी एवं बंगाली टोला वार्ड में सीवर लाईन बिछाने एवं गृह संयोजन कार्य से सम्बन्धित योजना, 34.78 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में नगर निगमए वाराणसी के नव विस्तारित क्षेत्र सुजाबाद जोन में पेयजल विस्तारीकरण योजना, 184.88 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में नगर निगम, वाराणसी के 18 अत्यधिक प्रभावित वार्ड मे से (04 वार्ड) शिवपुरवा, तुलसीपुर, बिरदोपुर एवं काजीपुरा वार्ड में सीवर लाईन बिछाने एवं गृह संयोजन कार्य से सम्बन्धित योजना, 266.49 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में नगर निगम, वाराणसी के 18 अत्यधिक प्रभावित वार्ड मे से (05 वार्ड ) दुर्गाकुंड, नरिया, सरायनन्दन, जोल्हा उत्तरी एवं भेलूपुर वार्ड में सीवर लाईन बिछाने एवं गृह संयोजन
कार्य से सम्बन्धित योजना, 58.94 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में नगर निगम के 18 अत्यधिक प्रभावित वार्ड मे से (02 वार्ड) प्रहलाद घाट एवं कीर्तिविशेश्वर वार्ड में सीवर लाईन बिछाने एवं गृह संयोजन कार्य से सम्बन्धित योजना,
33.44 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में नगर निगमए वाराणसी के 18 अत्यधिक प्रभावित वार्ड क्लस्टर-2 कीर्तिविशेश्वर एवं प्रहलाद घाट वार्ड) में पेयजल विस्तारीकरण योजना, 166.67 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में नगर निगम, वाराणसी के 18 अत्यधिक प्रभावित वार्ड क्लस्टर-4 (भेलुपुर, जोल्हा उत्तरी, सरायनन्दन,
दुर्गाकुण्ड एवं नरिया वार्ड) में पेयजल विस्तारीकरण योजना, 87.95 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में नगर निगम वाराणसी के 18 अत्यधिक प्रभावित वार्ड क्लस्टर 5 (नगवां, शिवाला, बाघ हाड़ा, बंगाली टोला एवं जंगमबड़ी वार्ड में पेयजल विस्तारीकरण योजना, 90.85 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी के नव विस्तारित क्षेत्र रामनगर में रामनगर पेयजल पुनर्गठन योजना, 190.09 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में नगर निगम वाराणसी के नव विस्तारित क्षेत्र रामनगर जोन में सीवर नेटवर्क एवं गृह संयोजन के कार्यों की योजना, 119.35 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में नगर निगम वाराणसी के 18 अत्यधिक प्रभावित वार्ड क्लस्टर-1 हुकुलगंज और नई बस्ती वार्ड) में सीवर लाइन बिछाने एवं गृह संयोजन का कार्य, 45.90 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में नगर निगम वाराणसी के 18 अत्यधिक प्रभावित वार्ड क्लस्टर-1 हुकुलगंज और नई बस्ती वार्ड) में पेयजल विस्तारीकरण योजना, 137.43 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी के विस्तारित क्षेत्र में ट्रांस वरुणा जलापूर्ति लमही जोन (फेज-1, पार्ट-बी) में पेयजल कार्य, 2464.46 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय मल्टी-ट्रैकिंग (15 किमी) कार्य (गंगा नदी पर नए रेल सह सड़क पुल के निर्माण सहित), 57.66 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बीएचयू, वाराणसी स्थित अय्यर बॉयज हॉस्टल के नये भवन (जी +4) का निर्माण तथा वर्तमान भवन का नवीनीकरण, 3.99 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले भोजूबीर तिराहा कांजी हाउस स्थल पर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य, 4.67 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सिगरा स्थित नगर निगम पेट्रोल पंप के पास स्थित स्थल पर वर्किंग स्पेस कम आफिस का निर्माण कार्य, 18.03 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पिशाचमोचन, सारंगनाथ कुंड, पुष्कर कुंड, पहडिया कुंड एवं लक्ष्मी कुंड पर वाटर क्वालिटी ट्रीटमेंट कार्य, 2.72 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में पर्यटक/श्रद्धालुओ की सुविधाओ हेतु विभिन्न व्यवस्थापन कार्यो हेतु 8 तालाब/कुंडो जीर्णोद्धार कार्य, 53.15 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले लेगेसी वेस्ट निष्पादन कार्य तथा 22.27 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 6 नए ट्रांसफर स्टेशनों का निर्माण कार्य सहित कुल 5277. 39 करोड़ रुपए लागत से होने वाले 113 विकास निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।








Users Today : 23
Users Yesterday : 47