Home » liveup » अघोराचार्य महाराज श्री बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी के ‘अवतरण दिवस’ पर 55 युगल बंधे परिणय सूत्र में।

अघोराचार्य महाराज श्री बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी के ‘अवतरण दिवस’ पर 55 युगल बंधे परिणय सूत्र में।

अघोराचार्य महाराज श्री बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी के ‘अवतरण दिवस’ पर 55 युगल बंधे परिणय सूत्र में।

 

वाराणसी 01मई।दहेज़ और ख़र्चीली शादियों के ख़िलाफ़ सबसे सशक्त मुहिम, ‘सामूहिक विवाह’, का प्रचलन बढ़ रहा है। लाखों ज़रुरतमंद परिवारों का सहारा बनते ‘सामूहिक विवाह’ के आयोजनों ने सिर्फ़ ज़रूरतमंद परिवारों में उम्मीद ही नहीं जगाई है बल्कि सामाजिक चेतना और जागरूकता के लिहाज़ से भी ‘सामूहिक विवाह’ का चलन प्रासंगिक हो चला है । इसी कड़ी में 01 मई को रविन्द्रपुरी स्थित विश्वविख्यात अघोरपीठ, ‘बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुण्ड’, में अघोराचार्य महाराज श्री बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी के ‘अवतरण दिवस’ के अवसर पर 55 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे । कार्यक्रम की शुरुवात रात्रि 7:45 पर, सम्पूर्ण संसार में अघोर परंपरा केआराध्य-ईष्ट और ‘बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुण्ड’ के वर्तमान पीठाधीश्वर, अघोराचार्य महाराजश्री बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी, के ‘अवतरण दिवस’ मनाने से हुई । महाराजश्री की उपस्थिति में हज़ारों भक्तों व श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव का उद्घोष के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद शुरू हुआ ‘सामूहिक विवाह कार्यक्रम’ ।

 

 

‘बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुण्ड’ के तत्वाधान में आयोजित ‘सामूहिक विवाह कार्यक्रम’ में देश भर से चयनित 55 ज़रूरतमंद परिवारों के युवक-युवतियों का घर बसा ।                                                                                            बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी के आशीर्वाद व मार्गदर्शन में अग्रणी सामाजिक संस्था ‘अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान’ के सौजन्य से आयोजित इस ‘सामूहिक विवाह समारोह’ का नज़ारा देखने लायक था । भक्तों के बीच स्वयंसेवक बनने की होड़ थी और गज़ब का उत्साह व उल्लास लोगों में था ।  हर कोई इस पवित्र यज्ञ में अपना योगदान देने को आतुर था । वहीं दूसरी ओर वर-वधू पक्ष को रत्ती-मात्र के भी आर्थिक बोझ का एहसास नहीं करना पड़ा । यहाँ तक कि उन्हें घर से ले आने और ले जाने तक का व्यय भी संस्थान और संस्थान के सहयोगियों द्वारा किया गया ।                                                       दोनों पक्ष को आर्थिक सहयोग राशि के अलावा उन्हें ज़रूरी वैवाहिक सहूलियत उपलब्ध कराई गयी जो विवाह के अवसर पर और घरेलु उपयोग में महत्वपूर्ण मानी जाती है । दोपहर में आम वैवाहिक पारंपरिक रितिरिवाज़ों के निर्वाह के साथ-साथ सभी वर-वधू को हल्दी की रस्म भी करवाई गयी और विवाह के अवसर पर गाये जाने वाले लोकगीतों से भी कार्यक्रम को घरेलु माहौल में ढाला गया जिसमें महिला मण्डल की सदस्य व कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती रूबी सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।                        रात्रि आठ बजे से खानपान, शानदार साज-सज्जा और अघोरपीठ परिसर के अन्दर बड़ी-बड़ी टी.वी. स्क्रीन के ज़रिये सर्वत्र प्रसारण के चलते ‘सामूहिक विवाह कार्यक्रम’ की रौनक देखने लायक थी ।                                                                                               इस कार्य्रकम की सबसे बड़ी ख़ासियत रही कि इस कार्यक्रम की चर्चा, संस्थान की देश भर में फ़ैली शाखाओं के ज़रिये सूदूर क्षेत्रों ख़ासतौर पर, अति विपन्न आदिवासी क्षेत्रों और परिवारों तक पहुँची । जिसके कारण संस्थान को असल ज़रुरतमंद परिवारों तक पहुँचने में आसानी हुई ।                              विश्वविख्यात अघोरपीठ ‘बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुण्ड’ में हज़ारों लोगों की उपस्थिति में संपन्न हुए इस कार्यक्रम की चर्चा इसलिए भी ज़ोरों पर थी, क्योंकि ये कार्यक्रम पूर्व की तरह, संस्थान के तत्वाधान में, हुए अनेकों सामाजिक कार्यक्रम की तरह एक अघोरी के सामाजिक सरोकारों की स्पष्ट गवाही फ़िर से दे रहा था और इस मिथक को बेबुनियाद साबित कर रहा था कि अघोर और अघोरी समाज के नज़दीक नहीं है । प्रशासन के अधिकारी परिसर एवं परिसर क्षेत्र के बाहर लगातार दौरा कर रहे थे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद दिखे। कार्यक्रम में प्रियदर्शी बाबा,कर्मवीर बाबा
आह्वाहन अखाड़ा के पीठाधीश्वर अवधूत अरुण गिरी महाराज,शाही बाबा प्रधान व्यवस्थापक अरुण सिंह  अनूप कुमार सिंह एवं महिला मंडल की सदस्य कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती रूबी सिंह की उपस्थिति विशेष रूप से रही ।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *