सोनभद्र पुलिस का “ड्रिंक एंड ड्राइव” एवं प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध अभियान जारी, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर की गई प्रभावी कार्यवाही-
यातायात निदेशालय उ0प्र0 द्वारा संचालित विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 चारू द्विवेदी के नेतृत्व में जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

दिनांक 16.05.2026 को अभियान के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत लोढ़ी टोल प्लाज़ा पर यातायात पुलिस द्वारा वाहनों की गहन जांच की गई तथा शराब पीकर वाहन चलाने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने एवं प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान “ड्रिंक एंड ड्राइव” एवं प्रेशर हॉर्न के उल्लंघन में कुल 08 वाहनों को सीज किया गया तथा 25 वाहनों का चालान किया गया एवं थाना चोपन क्षेत्रान्तर्गत मालोघाट टोल प्लाज़ा पर भी “ड्रिंक एंड ड्राइव” अभियान के तहत विशेष चेकिंग की गई, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 05 वाहनों का चालान किया गया।
अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, शराब पीकर वाहन न चलाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन संचालन करने तथा प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करने हेतु जागरूक भी किया गया।
सोनभद्र पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार के अभियान आगे निरंतर जारी रहेंगे।







Users Today : 2
Users Yesterday : 40