रोहनिया पुलिस ने अपहरण आरोपी को किया गिरफ्तार

रोहनिया।स्थानीय थाना क्षेत्र से 9 मई को घर से स्कूल के लिये निकली नाबालिग किशोरी लापता हो गयी। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सर्विलांस सेल की मदद से सीडीआर से लोकेशन फिरोजाबाद लगातार मिल रहा था। रोहनिया पुलिस ने वहा स्थानीय पुलिस की मदद से जफारा जसराना फिरोजाबाद निवासी प्रशांत नायक को कल्याणगढी थाना एका फिरोजाबाद से अपहृता सहित आरोपी को हिरासत मे लिया। प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही की गयी।







Users Today : 19
Users Yesterday : 41