क्षेत्र की विकास ही हमारा मूल उद्देश्य है- विधायक डॉक्टर सुनील पटेल
रोहनिया विधायक ने 22.40 करोड़ के लागत की 46 विभिन्न परियोजनाओं का किया भूमि पूजन व लोकार्पण

रोहनिया। विधानसभा रोहनिया क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति प्रदान करते हुए रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने मिसिरपुर में बुधवार को 22.40 करोड़ रुपये लागत की 46 विकास परियोजनाओं का विधिवत हवन पूजन के साथ शिलापट्ट का अनावरण कर भूमि पूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि रोहनिया विधानसभा क्षेत्र को आधुनिक और बेहतर सुविधाओं से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में सड़क, संपर्क मार्ग और आधारभूत सुविधाओं में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए तेजी से कार्य कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।विधायक द्वारा सभी उपस्थित जनता जनार्दन को अंगवस्त्र भेंट किये। कार्यक्रम के अध्यक्षता बसंत लाल पटेल तथा संचालन दिनेश पटेल धन्यवाद ज्ञापन अजीत पटेल ने की। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पटेल क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल, राष्ट्रीय सचिव मनीष सिंह, अजीत पटेल, उदय प्रधान, राकेश यादव, महेंद्र शर्मा, प्रदेश सचिव उमेश पटेल, डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल, अनीता पटेल, जेई महेंद्र सिंह यादव, हरीश विद्यार्थी,उमेश सिंह, आदर्श पटेल, चंद्रशेखर पटेल, दिनेश पटेल, प्रेम पटेल,राम सिंह वर्मा, राजकुमार वर्मा,जे पी पटेल ,राम सकल मास्टर, ओम प्रकाश सिंह, रामधन मास्टर,भरत पटेल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।








Users Today : 12
Users Yesterday : 34