मुख्यमंत्री योगी ने जारी किया श्रीराम कथा के भव्य मंच का पोस्टर
जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की श्रीराम कथा 1 से 9 जून तक होगी
सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में विशाल पंडाल का निर्माण जारी

लखनऊ, 30 मई। सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में आगामी 1 से 9 जून तक आयोजित होने जा रही जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की श्रीराम कथा के संबंध में विधायक डा. नीरज बोरा के नेतृत्व में आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उन्हें कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रीराम मंदिर की अनुकृति पर आधारित कथा मंच के पोस्टर का विमोचन किया तथा आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विधायक डा. नीरज बोरा ने बताया कि कथा प्रतिदिन सायं 5 से 8 बजे तक आयोजित होगी। कथा स्थल पर विशाल पंडाल का निर्माण जारी है तथा बंगाल के कारीगरों द्वारा व्यास पीठ के पीछे श्रीराम मंदिर की भव्य अनुकृति तैयार की जा रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान आयोजन समिति के राकेश पांडेय, संजीव अग्रवाल, श्यामजी अग्रवाल, सुनील अग्रवाल एवं मनोज अग्रवाल उपस्थित रहे।







Users Today : 0
Users Yesterday : 31