July 14, 2025 1:00 am

Home » Uncategorized » अपने शासनकाल में काशी विश्वनाथ जी व सोमनाथ मंदिर का नींव रखी थी महारानी अहिल्याबाई होलकर- विधायक डॉ सुनील पटेल

अपने शासनकाल में काशी विश्वनाथ जी व सोमनाथ मंदिर का नींव रखी थी महारानी अहिल्याबाई होलकर- विधायक डॉ सुनील पटेल

अपने शासनकाल में काशी विश्वनाथ जी व सोमनाथ मंदिर का नींव रखी थी महारानी अहिल्याबाई होलकर- विधायक डॉ सुनील पटेल

रोहनिया विधायक ने महारानी अहिल्याबाई होलकर का हर्षोल्लास के साथ मनाया 300 वां जयंती

 

रोहनिया।महारानी अहिल्याबाई होल्कर के 300 वें जयंती पर रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कनेरी मोहन सराय स्थित अपना दल एस पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी के अध्यक्ष राजेंद्र पटेल की अध्यक्षता में शनिवार को रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने पार्टी के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं के साथ लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ उनकी जयंती मनाई। जिसके दौरान रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए कहा कि समाज में दबे कुचले लोगों के लिए एक मसीहा के रूप में आदर्श शासक थी जिन्होंने अपने शासनकाल में काशी विश्वनाथ जी तथा सोमनाथ मंदिर का नीव रखी थी।कार्यक्रम का संचालन कार्यालय प्रभारी राजकुमार वर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने की।इस दौरान मुख्य रूप से रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल,जिलाध्यक्ष राजेंद्र पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल, राष्ट्रीय सचिव युवा मंच आनंद प्रकाश, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राकेश यादव, राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र वर्मा, प्रदेश सचिव एवं ब्लाक प्रमुख डॉक्टर महेंद्र पटेल, प्रदेश महासचिव डॉक्टर उमेश पटेल ,प्रदेश सचिव महिला मंच अनीता पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक पटेल,जिलाध्यक्ष युवा मंच मानस कुमार सिंह सहित पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
4:34 PM

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *