होटल व्यवसाइ हत्याकांड में आरोपी कमलेश चौधरी पुलिस मुठभेड़ में ढेर , 1 लाख का था ईनाम
गाजीपुर : चर्चित होटल व्यवसाई विनीत राय हत्याकांड में मुख्य आरोपी और एक लाख रुपये का इनामी बदमाश कमलेश चौधरी बिंद देर रात पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के कुर्था इलाके में बुधवार को पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. आरोपी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस उसे तत्काल उपचार के लिए राजकीय अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

एसपी डा. ईरज राजा ने बताया कि 29 और 30 की रात को करीब 11:15 बजे एक घटना हुई थी, थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत. जिसमें एक होटल संचालक की कुछ बदमाशों के द्वारा हत्या कर दी गई थी. उस संदर्भ में तत्काल एक मुकदमा पंजीकृत किया गया था. वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा मौके का भ्रमण किया गया था.








Users Today : 5
Users Yesterday : 32