त्रिपुरारी
एशिया कप के जीतने पर गंगापुर हॉकी अकादमी ने तिरंगा झंडा लहरा कर मनाया जश्न, बांटी मिठाई
भारत की टीम में वाराणसी जिले के खिलाड़ी रहे प्रतिभागी
भारत की टीम में वाराणसी जिले के खिलाड़ी रहे प्रतिभागी
रोहनिया।वर्तमान में चल रहे एशिया कप का शनिवार को फाइनल मुकाबला भारत बनाम जापान के बीच खेला गया जिसमें भारत ने 4-1 से मुकाबला जीतकर गोल्ड मैडल अपने नाम किया। भारत की टीम में वाराणसी जिले के सीर गोवर्धनपुर निवासी खेलाड़ी राहुल यादव भी प्रतिभाग किये थे।जिसको लेकर गंगापुर हाकी अकादमी के खिलाड़ियों ने दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं तिरंगा फहराकर जीत का जश्न मनाया एवं भारतीय टीम में खेलने हेतु संकल्प भी लिया। इस अवसर पर लाल बहादुर मौर्य, मोहम्मद अंसार अंसारी ,अनीश कुमार यादव ,प्रदीप कुमार सिंह एडवोकेट, अवधेश कुमार लाल, कुणाल राजभर ,उपलक्ष श्रीवास्तव ,त्रिलोकी, अन्यया यादव, दीतिश्री, रक्षिता सहित तमाम खिलाड़ी उपस्थित रहे।








Users Today : 2
Users Yesterday : 55