Home » varanasi » वाराणसी के सांसद व देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के लगातार 4399वें दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के पद पर रहकर

वाराणसी के सांसद व देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के लगातार 4399वें दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के पद पर रहकर

वाराणसी के सांसद व देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के लगातार 4399वें दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के पद पर रहकर

देश के 140 करोड़ लोगों की सेवा करते नया इतिहास रचने पर

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने के साथ ही उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए मंगल कामना की

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन कर, डीडीयू में मरीजों को फल वितरित किया और स्वच्छता अभियान भी चलाया

वाराणसी। 10 जून को वाराणसी के सांसद व देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 4399वें दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के पद पर रहकर देश के 140 करोड़ लोगों की सेवा करते हुए देश के पूर्व प्रथम प्रधानमन्त्री जवाहर लाल नेहरू के 4398वें दिनों के 64 वर्ष पुराने रिकार्ड को तोड़कर देश में नया इतिहास रचने के शुभ अवसर पर प्रदेश सरकार के स्टॉम्प एवं न्यायालय पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने बुधवार को महावीर मंदिर अर्दली बाजार में कार्यकताओं व पदाधिकारियों के साथ राजकीय प. दीनदयाल हॉस्पिटल पांडेयपुर में मरीजों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले फल वितरित किया।
इसी क्रम में मंत्री रविन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शास्त्री घाट वरुणापुल पर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ एवं स्थानीय लोगों के साथ झाड़ू लगाकर साफ-सफाई किया गया। इससे पूर्व मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने महावीर मंदिर अर्दली बाजार में कार्यकताओं व संगठन पदाधिकारियों के साथ महावीर हनुमान जी का विधिवत् दर्शन पूजन दर्शन-पूजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दीर्घायु होने के साथ ही उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए मंगल कामना की।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *