2.5 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़: लोन-इन्वेस्टमेंट के नाम पर हजारों लोगों को ठगने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जौनपुर। जौनपुर पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके सरगना शुभम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लोन दिलाने, आकर्षक इन्वेस्टमेंट योजनाओं और सस्ते टूर पैकेज का झांसा देकर देशभर के हजारों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर रहा था।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी और उसके सहयोगियों ने विभिन्न राज्यों के लोगों से करीब 2.5 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की है। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर आरोपी के खिलाफ 20 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में उसके खिलाफ साइबर फ्रॉड के मामले सामने आए हैं।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 6 मोबाइल फोन, 15 एटीएम कार्ड, 9 बैंक पासबुक, 7 चेकबुक, फर्जी आधार कार्ड तथा 1.45 लाख रुपये नगद बरामद किए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि फर्जी सिम कार्ड और जाली दस्तावेजों के जरिए साइबर ठगी का पूरा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।
तकनीकी जांच और सर्विलांस की मदद से जौनपुर पुलिस ने इस संगठित गिरोह तक पहुंच बनाई। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों, बैंक खातों और ठगी की रकम के लेनदेन की गहन जांच कर रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से ऑनलाइन निवेश, लोन और अन्य वित्तीय लेनदेन से पहले पूरी सतर्कता बरतने की अपील की








Users Today : 0
Users Yesterday : 68