मेंहनाजपुर में थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह का बड़ा एक्शन: काली फिल्म पर चला बुलडोजर, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप
जनता की आवाज 
आजमगढ़। मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गाजीपुर-औड़िहार मार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चार पहिया वाहनों पर लगी प्रतिबंधित काली फिल्म के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दर्जनों वाहनों से मौके पर ही काली फिल्म उतरवाई गई।

पुलिस टीम ने केवल काली फिल्म लगे वाहनों पर ही कार्रवाई नहीं की, बल्कि बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने और आवश्यक दस्तावेज न रखने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई की। सघन जांच अभियान से नियमों की अनदेखी करने वालों में हड़कंप मच गया, जबकि आम लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार वाहनों पर काली फिल्म पूरी तरह प्रतिबंधित है। इससे रात के समय दृश्यता प्रभावित होती है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। साथ ही अपराधी तत्व भी इसका दुरुपयोग कर सकते हैं। उन्होंने वाहन मालिकों से अपील की कि वे स्वेच्छा से अपनी गाड़ियों से काली फिल्म हटवा लें, अन्यथा पुलिस जांच के दौरान चालान के साथ फिल्म भी मौके पर उतरवाई जाएगी।
गौरतलब है कि मेंहनाजपुर थाने का कार्यभार संभालने के बाद से थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह लगातार अपराध नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी, हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन और सघन चेकिंग अभियान चला रहे हैं। उनकी सक्रिय कार्यशैली और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के चलते क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि थानाध्यक्ष की सख्ती और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का असर अब क्षेत्र में साफ दिखाई देने लगा है। काली फिल्म के खिलाफ चलाया गया यह अभियान भी सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है








Users Today : 52
Users Yesterday : 26