थाना चौबेपुर पर पंजीकृत हत्या के प्रयास से संबंधित मुकदमें में वांछित अभियुक्त अरुण पाण्डेय पर ₹10,000/- रुपये का इनाम घोषित
थाना चौबेपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 302/2026, धारा 109(1), 115(2), 352 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अरुण पाण्डेय पुत्र स्व0 चन्द्रिका पाण्डेय, निवासी लूठाखुर्द, थाना चौबेपुर, कमिश्नरेट वाराणसी की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उपायुक्त, वरुणा जोन, कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा ₹10,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।
पुलिस रेगुलेशन के पैरा 464(क) के प्रावधानों के अनुसार, जो कोई व्यक्ति उक्त अभियुक्त के संबंध में सही सूचना देगा या गिरफ्तारी/बन्दीकरण में सहयोग करेगा, उसे 10,000/- रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। यदि अभियुक्त मुठभेड़ में मारा जाता है तो पुरस्कार जांच पूर्ण होने के उपरान्त ही देय होगा। यदि शासन/उच्चाधिकारी द्वारा इस पर कोई अन्य पुरस्कार घोषित किया जाता है तो यह पुरस्कार स्वतः निरस्त माना जाएगा।








Users Today : 13
Users Yesterday : 110