राज्य मंत्री ने कुराश एशियन चैम्पियनशिप में कांस्य पदक विजेता प्रीति पटेल का सम्मान

लोहता ,वाराणसी। राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के मथुरापुर भरथरा में बुधवार को तजाकिस्तान की राजधानी दुशांबे में आयोजित कुराश एशियन चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर काशी का नाम रोशन करने वाली बेटी प्रीति पटेल को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया। प्रीति ने एशियन चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किया, जिससे पूरे काशी व प्रदेश में खुशी की लहर है। सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि प्रीति की यह उपलब्धि समस्त काशी के लिए गौरव का विषय है और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने प्रीति के उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में और अधिक सफलता की कामना की। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने प्रीति पटेल को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत व लगन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व काशी का मान बढ़ाया है।








Users Today : 8
Users Yesterday : 62