Home » उत्तर प्रदेश » डाबर ग्लुकोज़ ने युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘एनर्जाइज़ इंडिया’कैंपेन

डाबर ग्लुकोज़ ने युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘एनर्जाइज़ इंडिया’कैंपेन

डाबर ग्लुकोज़ ने युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘एनर्जाइज़ इंडिया’कैंपेन

वाराणसी।डाबर की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज़ ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने तथा देश भर की स्पोर्ट्स एकेडमियों के युवा एथलीट्स को एनर्जी एवं स्टैमिना के महत्व पर जागरुक बनाने के लिए एक कैंपेन ‘एनर्जाइज़ इंडिया’ का लॉन्च किया है।इस कैंपेन के तहत डाबर ग्लुकोज़ ने आज बाबू आर एन सिंह स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स,परमानंदपुर वाराणसी में एनर्जी एवं स्टैमिना मैनेजमेन्ट पर एक विशेष जागरुकता सत्र का आयोजन किया। सत्र के दौरान एथलीट्स को बताया गया कि किस तरह से वे खेल के दौरान अपने परफोर्मेन्स को बेहतर बना सकते हैं और अपनी पूर्ण क्षमता का उपयोग कर सकते हैं। डाबर ने इस एकेडमी के टॉप एथलीट्स को सम्मानित भी किया।

https://youtu.be/t0YfVwcxW7M
इस अवसर पर डॉ. ए. के. सिंह चेयरमैन विकास एजुकेशनल ग्रुप ,के. बी .रावत हेड कोच ,प्रवीण कुमार कोच हैंडबॉल ,अविनाश पाल कोच रग्बी, जाने माने डॉक्टर और विश्षज्ञ भी मौजूद रहे।  ‘हमें खुशी है कि युवा एथलीट्स को एनर्जी एवं स्टैमिना के महत्व पर जागरुक बनाने के लिए हम ‘एनर्जाइज़ इंडिया’ कैंपेन लेकर आए हैं। यह कैंपेन उन्हें अपने खेल में एनर्जी के साथ बेहतरीन परफोर्मेन्स देने के लिए प्रेरित करेगा।  डाबर एथलीट्स, खेल प्रशंसकों और उन लोगों के लिए परफेक्ट ब्राण्ड है जो एक्टिव लाईफस्टाईल जीना चाहते हैं। डाबर ग्लुकोज़ इंस्टेन्ट एनर्जी देता है, ऐस में यह खासतौर पर उन एथलीट्स के लिए बेहतरीन है जो फिज़िकल एक्टीविटीज़ करते हैं। डाबर इंडिया लिमिटेड के श्री अमित गर्ग, मार्केटिंग हैड- हेल्थ सप्लीमेंट्स, ने कहा।श्री, के. बी .रावत मुख्य कोच विकास इंटर कॉलेज ने एनर्जी सैशन के दौरान युवा एथलीट्स को बताया गया कि खेल में अच्छा परफोर्मेन्स देने के लिए पोषण और हाइड्रेशन बहुत ज़रूरी है। इस सत्र के  दौरान उन्हें बताया गया कि वे किस तरह अपने स्टैमिना और धैर्य में सुधार ला सकते हैं, जो एथलीट के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। श्रीअमित गर्ग, ने आगे कहा ‘डाबर ग्लुकोज़ हमेशा से युवाओं को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली जीने के लिए प्रेरित करता रहा है। युवा एथलीट्स के साथ यह साझेदारी इसी लक्ष्य की दिशा में एक और कदम है। अपने ताज़गी से भरे स्वाद और इंस्टेन्ट एनर्जी के साथ डाबर ग्लुकोज़ युवा एथलीट्स की एनर्जी बनाए रखने के लिए बेहतरीन विकल्प है, जिसे अपनाकर वे अपना सर्वश्रेष्ठ परफोर्मेन्स दे सकते हैं।’

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *