विवाह के दौरान हुई मारपीट,संदिग्ध परिस्थिति में दूल्हे के बड़े पिता की हुई मौत
बीती रात मरुई गांव में हुई घटना, दूल्हा-दुल्हन को पुलिस अपने संरक्षण में ले गई

राजातालाब।स्थानीय थाना क्षेत्र के जक्खिनी पुलिस चौकी के मरूई गांव में विवाह के दौरान मारपीट हो गई। मारपीट में वर के पड़ोसी की मौत हो गई। यह विवाह समारोह मरुई गांव में लड़के के घर पर ही हो रहा था।मृतक की पहचान बहादुर राम 52 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक दूल्हा हिमांशु राम के पड़ोसी है।
हिमांशु राम पुत्र जग्गू राम की शादी रेखा देवी पुत्री स्वर्गीय राजकुमार राम निवासिनी बगहा मिर्जापुर के साथ हो रही थी। बताया जाता है की लड़की के पिता नहीं थे । इसलिए बरपक्ष के लोग लड़की को अपने घर लाकर ही विवाह कर रहे थे। बताया जाता है की जय माल के समय से ही लड़की पक्ष के कुछ लोग बात-बात पर विवाद कर रहे थे। जय माल के बाद लड़की पक्ष से आए 10-15 लोग मारपीट करने लगे। मारपीट और हो हल्ला का शोर गुल सुनकर घर के बाहर सो रहे पड़ोसी बहादुर राम जग गए और मार पीट का विरोध किया। थोड़ी देर बाद कुछ लोग बहादुर को घर के पास जमीन पर गिरे हुई हालत में देखें। मृतक के सीने में नुकीली चीज से वार का निशान था। लोगों ने इसकी सूचना जक्खिनी पुलिस को दी। राजातालाब थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जक्खिनी भेजा। जहां से बहादुर राम को कबीर चौरा के लिए रेफर कर दिया गया। कबीर चौरा में चिकित्सकों ने बहादुर राम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक बहादुर को तीन लड़की रंजना देवी, एजोरा देवी , ननका देवी और एक बेटा किशन राम है।मृतक की पत्नी नौरंगी देवी का रो रो कर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष राजातालाब दया राम ने बताया कि जांच की जा रही है घटना का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग गोली मारने की बात बता रहे हैं जबकि छाती पर नुकीले वस्तु से प्रहार किए जाने का निशान है पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। दूल्हा और दुल्हन को पुलिस ने हिरासत में लिया है।








Users Today : 29
Users Yesterday : 62