टीबी उन्मूलन अभियान को मिला कॉरपोरेट सहयोग, मरीजों को वितरित की गई पौष्टिक आहार पोटलियां…..
एंकर :– गाजीपुर में आज सेल एग्री कमोडिटीज लिमिटेड द्वारा भारत सरकार के टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पौष्टिक आहार पोटली वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रिंस गाखर मौजूद रहे। एनटीईपी गाजीपुर की टीम और समर्पण संस्था के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।

कंपनी के जीएम ने टीबी उन्मूलन अभियान की सराहना करते हुए कहा कि उपचार और जागरूकता ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम में टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार पोटलियां वितरित की गईं तथा अभियान को सफल बनाने के लिए जनसहयोग का आह्वान भी किया गया।
“टीबी मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।”








Users Today : 0
Users Yesterday : 38