सीएम योगी ने पूर्व सांसद सेवानिवृत्त ले. जनरल श्रीप्रकाश मणि से की शिष्टाचार भेंट
गोरखपुर, 26 जून। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देवरिया के पूर्व सांसद, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी से शिष्टाचार भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।

सीएम योगी शुक्रवार शाम सिविल लाइंस गोरखपुर स्थित पूर्व सांसद (देवरिया), पूर्व उप थलसेना प्रमुख श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के आवास पर पहुंचे। यहां श्री त्रिपाठी के पुत्र एवं देवरिया के सांसद शशांक मणि ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने आवास के अंदर जाकर श्री त्रिपाठी और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। आत्मीयतापूर्ण भेंट के दौरान सीएम योगी ने पूर्व सांसद और सभी परिवारीजन से बातचीत कर उनका हाल जाना । कुछ समय व्यतीत करने के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गए।








Users Today : 22
Users Yesterday : 16