Home » Uncategorized » राम मंदिर बढ़ावा चोर और पेपर लीक वाले जाएंगे जेल

राम मंदिर बढ़ावा चोर और पेपर लीक वाले जाएंगे जेल

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष के दौरान देश में हुए विकास एवं जनकल्याणकारी उपलब्धियों को लेकर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आज वाराणसी के सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

 

 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने सामाजिक न्याय, गरीब कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, बुनियादी ढांचे के विकास, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के उत्थान तथा वंचित एवं पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने विभिन्न केंद्रीय योजनाओं एवं सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
[9:10 PM, 6/28/2026] Pib Prashant: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रतिष्ठा विदेशों में बढ़ी : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हम सभी कृतसंकल्पित : श्री रामदास अठावले

वाराणसी, 28 जून, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वाराणसी के सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस वार्ता को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में विकास एवं जनकल्याण से जुड़ी अनेक ऐतिहासिक योजनाओं को लागू किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत की प्रतिष्ठा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है तथा विभिन्न देशों के साथ हुए महत्वपूर्ण समझौतों से देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी कृतसंकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रभावी नेतृत्व और दृढ़ निश्चय के परिणामस्वरूप वर्ष 2014 के बाद 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उन्होंने बताया कि 4 करोड़ से अधिक परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए गए हैं तथा 60 करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में सामाजिक सुरक्षा का दायरा तीन गुना से अधिक बढ़ा है तथा 12 करोड़ से अधिक शौचालयों के निर्माण से 5 लाख से अधिक गांव खुले में शौच से मुक्त हुए हैं।

श्री अठावले ने बताया कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत देशभर में 58 करोड़ 30 लाख से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में 10 करोड़ 35 लाख से अधिक खाते खोले गए हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत देशभर में 58 करोड़ 31 लाख से अधिक लाभार्थियों को 39,68,559.19 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया है। उत्तर प्रदेश में वित्त वर्ष 2015 से 2026 तक 5 करोड़ 91 लाख 34 हजार लाभार्थियों को 3,99,128.76 करोड़ रुपये के ऋण उपलब्ध कराए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देशभर में 10 करोड़ 57 लाख से अधिक गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ 89 लाख 8 हजार से अधिक गैस कनेक्शन दिए गए हैं। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के अंतर्गत देशभर में 12 करोड़ 17 लाख से अधिक लोगों ने उपचार का लाभ प्राप्त किया है, जबकि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2018 से 2026 तक 95 लाख से अधिक लाभार्थियों ने इस योजना का लाभ उठाया है। उन्होंने बताया कि उजाला योजना के तहत देशभर में 36 करोड़ से अधिक एलईडी बल्ब वितरित किए गए हैं तथा उत्तर प्रदेश में पिछले एक दशक के दौरान 2 करोड़ 6 लाख से अधिक एलईडी बल्ब वितरित किए गए हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान को सुदृढ़ बनाने के लिए वर्ष 2021 से मार्च 2026 तक देशभर में 790 नशा मुक्ति केंद्रों की स्थापना हेतु 580 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आवंटित की गई है। उत्तर प्रदेश में 88 केंद्रों के लिए 42 करोड़ 21 लाख रुपये से अधिक की राशि जारी की गई है।

उन्होंने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं को विभिन्न सरकारी ऋण एवं सब्सिडी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार स्थापित करना चाहिए तथा अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित करने चाहिए।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *