Home » Uncategorized » आशा ट्रस्ट को मिला नेशनल सोशल इंपैक्ट अवार्ड

आशा ट्रस्ट को मिला नेशनल सोशल इंपैक्ट अवार्ड

आशा ट्रस्ट को मिला नेशनल सोशल इंपैक्ट अवार्ड 
रक्तदान जागरूकता के लिए लखनऊ में किया गया पुरस्कृत
समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रयास के लिए सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट को पुरस्कृत किया गया है। रविवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में रक्तदान जागरूकता और शिविर आयोजन के लिए ट्रस्ट को ‘नेशनल सोशल इम्पैक्ट’ अवार्ड प्रदान किया गया।  ट्रस्ट के प्रतिनिधि के रूप में प्रदीप सिंह ने पुरस्कार ग्रहण किया।
उक्त कार्यक्रम नेशनल इंटिग्रेटेड फ़ोरम ऑफ़ एक्टिविस्ट्स (निफा) उत्तर प्रदेश द्वारा संवेदना -2 अंतरराष्ट्रीय रक्तदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया था।
उत्तर प्रदेश में रक्तदान शिविर आयोजन करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस इंग्लैंड द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेशन भी दिया गया। आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि नियमित रक्तदान के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए, यह मानवता के लिए उत्कृष्ट सेवा कार्य है ।
Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *