जय श्री कृष्णा फाउंडेशन का 16वां स्थापना दिवस: 3 से 5 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘पंचामृत उत्सव’,समापन में भाग्यश्री होंगी मुख्य अतिथि
वाराणसी, जय श्री कृष्णा फाउंडेशन अपने 16वें स्थापना दिवस के अवसर पर 3 से 5 जुलाई तक तीन दिवसीय ‘पंचामृत उत्सव’ का आयोजन करेगा। इसकी जानकारी संस्थापक संजीव अग्रवाल ने महमूरगंज में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि उत्सव के तहत सेवा, संस्कार और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अंतिम दिन 5 जुलाई को बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में होने वाले भव्य समापन समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री मुख्य अतिथि होंगी। कार्यक्रम में अवॉर्ड शो, नए सदस्यों का शपथ ग्रहण, फाउंडेशन के समाचार पत्र का विमोचन, फैशन शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।









Users Today : 0
Users Yesterday : 55