डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर काशी हॉस्पिटल में संगोष्ठी का आयोजन

वाराणसी। डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर काशी सेवा शोध समिति व काशी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में भिखारीपुर डीएलडब्ल्यू स्थित अस्पताल के सभागार में संगोष्ठी आयोजित हुई।अस्पताल निदेशक व समिति सचिव डॉ. टी. पी. सिंह ने कहा कि चिकित्सीय कार्य सेवा और समर्पण का पर्याय है। यह व्यवसाय नहीं, मिशन है जिसका लक्ष्य रोगी को स्वास्थ्य लाभ देना है। उन्होंने बताया कि उनकी समिति ‘नर सेवा नारायण सेवा’ के सिद्धांत को धरातल पर उतार रही है। हेरिटेज चिकित्सा संस्थान की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हर्षिता राय ने कहा कि चिकित्सक को पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान देखकर सबसे ज्यादा खुशी मिलती है। उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की अपील की और कहा कि काशी सेवा शोध समिति वाराणसी व आसपास के जिलों में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चला रही है। पोषण, यम-नियम व व्यायाम को भी स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी बताया।
संगोष्ठी को हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल सिंह, डॉ. राकेश, डॉ. केशव प्रसाद, डॉ. विकास त्रिवेदी व डॉ. शुभांगी श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र बहादुर सिंह, अशोक सिंह, ओंकार सिंह, अधिवक्ता प्रमोद सिंह, धर्मेंद्र, अनिल सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।








Users Today : 0
Users Yesterday : 55