Home » liveup » यूपीटीईटी-2026 अभ्यर्थी शिक्षकों को राहत, परीक्षा तिथि पर मिलेगा विशेष अवकाश

यूपीटीईटी-2026 अभ्यर्थी शिक्षकों को राहत, परीक्षा तिथि पर मिलेगा विशेष अवकाश

यूपीटीईटी-2026 अभ्यर्थी शिक्षकों को राहत, परीक्षा तिथि पर मिलेगा विशेष अवकाश

– योगी सरकार का निर्णय, 2, 3 और 4 जुलाई को यूपीटीईटी में शामिल होने वाले सेवारत शिक्षकों को दी जाएगी विशेष छुट्टी

– परीक्षा में निर्बाध भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शासन ने जारी किए निर्देश

लखनऊ, 30 जून। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के व्यावसायिक विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 में सम्मिलित होने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के सेवारत शिक्षकों को परीक्षा तिथि पर विशेष अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। शासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र शिक्षक सेवा संबंधी दायित्वों के कारण शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने से वंचित न रहे।

 

विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी द्वारा शिक्षा निदेशक (बेसिक) को जारी पत्र में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा 2, 3 एवं 4 जुलाई, 2026 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 आयोजित की जा रही है। परीक्षा में बेसिक शिक्षा विभाग के बड़ी संख्या में सेवारत शिक्षक भी अभ्यर्थी के रूप में सम्मिलित होंगे। इसे देखते हुए शासन स्तर पर विचारोपरांत निर्णय लिया गया है कि परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों को संबंधित परीक्षा दिवस पर विशेष अवकाश प्रदान किया जाए। साथ ही शिक्षा निदेशक (बेसिक) को इस निर्णय का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

शासनादेश की प्रति स्कूल शिक्षा महानिदेशक, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव तथा सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित की गई है, ताकि पात्र शिक्षकों को समय पर विशेष अवकाश उपलब्ध कराया जा सके और परीक्षा आयोजन के दौरान किसी प्रकार की प्रशासनिक बाधा न आए।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

झाड़ू थाम मैदान में उतरे आयुष मंत्री, खुद उठाया कूड़ा ● जनसुनवाई से पहले कैंप कार्यालय में डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने चलाया स्वच्छता अभियान ● खरपतवार व कचरा उठाकर कूड़ा गाड़ी में डाला, लोगों को दिया स्वच्छता अपनाने का संदेश ● बोले—स्वच्छता सिर्फ सरकारी कार्यक्रम नहीं, जनआंदोलन; जनप्रतिनिधियों को खुद पेश करनी होगी मिसाल वाराणसी।

स्नातक-शिक्षक चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, मतदाताओं तक पहुंचने का मंत्र रोहनिया में चुनावी तैयारियों पर मंथन, बूथ से लेकर क्षेत्र स्तर तक संपर्क अभियान तेज करने पर जोर कार्यकर्ताओं ने भरी जीत की हुंकार, पदाधिकारियों ने कहा- हर मतदाता से स्थापित करें सीधा संवाद वाराणसी।

मिशन-2027 को धार देने काशी में जुटेंगे भाजपा के 266 प्रभारी-विस्तारक काशी व गोरक्ष क्षेत्र की 133 विधानसभा सीटों की चुनावी रणनीति पर होगा मंथन, छह सत्रों में मिलेगा प्रशिक्षण 14-15 अक्टूबर को सुंदरपुर के चौधरी लॉन में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग, बीएल संतोष, विनोद तावड़े व धर्मपाल सिंह करेंगे मार्गदर्शन वाराणसी।

नवरात्रि से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार, 1.04 करोड़ के खाद्य पदार्थ जब्त लखनऊ में दो फर्मों से 13.59 टन घी सीज, एटा में 1500 किलो पनीर नष्ट; हापुड़ और एटा में मुकदमा दर्ज कुट्टू-सिंघाड़े के आटे से लेकर घी और खाद्य तेल तक की जांच तेज, छोटे दुकानदारों को अनावश्यक परेशान न करने के निर्देश लखनऊ, 9 अक्टूबर।