बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेला
04 जुलाई शनिवार को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की तरफ से कार्यालय परिसर, चौकाघाट लगेगा
रोजगार मेला में लगभग 10 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी
अभ्यर्थी 04 जुलाई को प्रात: 11.30 बजे अपना बायोडाटा लेकर कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं

वाराणसी। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की तरफ से कार्यालय परिसर, चौकाघाट में एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला में एन.एस.एस. सिक्युरिटी सर्विसेस द्वारा टाटा एयर पोर्ट/रांची एयरपोर्ट/गया एयरपोर्ट के सिक्युरिटी गार्ड/ड्राइवर की भर्ती की जाएगी। इस कंपनी में वही अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैँ, जिनकी शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट, उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच हो, वेतन रु0 19000–25000 तक पर चयन किया जाएगा। टाटा stribe में front office, हाउस कीपिन्ग, रेस्टोरेंट मैनेजर, किचन स्टाफ के पद पर चयन करेगी, जिनकी उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट होगी उनका चयन वेतन रु015000 से 20000 तक पर होगी। ट्राई फोर्स कंपनी में हेल्पर/राज मिस्त्री/बढ़ई मिस्त्री पद हेतु चयन करेगी जिनकी उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल हो को रू0 14000 से 20000 तक पर होगी। आर.एस.जी.कंपनी द्वारा सर्वे excutive/सुपरवाईजर/एच.आर. manazer/कंप्युटर ऑपरेटर पद हेतु जिन अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट/स्नातक/परास्नातक तथा उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होगी, उनको वेतन रु0 14000 से 24000 के बीच होगी। इस रोजगार मेला में लगभग 10 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी। रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने रोजगार मेला में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों से कहा है कि 04 जुलाई दिन-शनिवार को प्रात: 11.30 बजे अपना biodata लेकर कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं।








Users Today : 2
Users Yesterday : 35