मंत्री नरेंद्र कश्यप पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग का संयुक्त रूप से सर्किट हाउस सभागार वाराणसी में मण्डल वाराणसी एवं मिर्जापुर के सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली

पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग का संयुक्त रूप से सर्किट हाउस सभागार वाराणसी में मण्डल वाराणसी एवं मिर्जापुर के सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली । मा0 मंत्री जी द्वारा दोनों विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत रूप से समीक्षा की गयी। साथ यह भी निर्देश दिया गया कि चुनावी वर्ष होने के कारण आप लोग अपने लक्ष्यों की पूर्ति माह दिसम्बर तक पूर्ण कर लिया जायें। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना शादी विवाह अनुदान में 48 प्रतिशत धनराशि व्यय किये जाने पर उप निदेशक, पिछडा़ वर्ग कल्याण विभाग वाराणसी मण्डल एवं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, वाराणसी की प्रशंसा की गयी तथा अन्य लक्ष्यों को समय से पूरा करने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिया गया। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सम्बन्ध में मा0 मंत्री जी के द्वारा ई-ट्राईसाइकिल योजना दिव्यांग छात्राओं हेतु प्रत्येक विधान सभावार निर्धारित लक्ष्य 20 को पूरा करते हुए योजना के सम्बन्ध में व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए जन प्रतिनिधियों के माध्यम से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने के लिए सोशल मीडिया एवं इंस्टाग्राम के माध्यम से पहँुचाने हेतु निर्देश दिया गया एवं साथ ही मंत्री जी द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये गये निद्र्रेश के क्रम में 12 जुलाई को वृक्षारोपड़ हेतु भी निर्देश दिये गये। बैठक में श्रीमती मीनू सिंह, उप निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग वाराणसी मण्डल, प्रेम प्रकाश, उप निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण, वाराणसी मण्डल, श्री विनय कुमार सत्यार्थी, उप निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकण विभाग, विन्ध्याचल मण्डल, जे0एस0 राय, उप निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, विन्याचल मण्डल, श्री राम प्रकाश सिंह, जिला दिव्यांगजन
सशक्तीकरण अधिकारी, वाराणसी, श्री रितेश बिन्दल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, वाराणसी एवं सम्बन्धित मण्डल के अधिकारिगण इत्यादि लोग उपस्थित रहें।
(राम प्रकाश सिंह)







Users Today : 0
Users Yesterday : 35