प्रथमबार आनलाइन जारी किया गया प्रमाण पत्र
वाराणसी, 1 जुलाई 2026
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित जनहित पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आयु निर्धारण संबंधी आवेदनों के निस्तारण की प्रक्रिया के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश कुमार के निर्देशानुसार गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा आवेदकों का परीक्षण कर उनके प्रकरणों का निस्तारण किया गया। आयु निर्धारण प्रमाण पत्र पूर्व में यह प्रक्रिया ऑफलाइन की जाती थी जनपद में प्रथम बार आनलाइन प्रमाण पत्र जारी किया गया।
जनहित पोर्टल पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों के अनुसार आयु प्रमाण-पत्र सेवा विशेष परिस्थितियों में नागरिकों को उपलब्ध कराई जाती है। यह सेवा न्यायालय, विभागाध्यक्ष अथवा अन्य सक्षम प्राधिकारी के निर्देश पर आयु निर्धारण हेतु उपयोग में लाई जाती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी इस सेवा के जिला स्तरीय सक्षम प्राधिकारी हैं ।
मेडिकल बोर्ड में आवेदकों का आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण एवं अभिलेखों का परीक्षण कर नियमानुसार आयु निर्धारण की कार्यवाही संपन्न की गई। मेडिकल बोर्ड द्वारा प्रस्तुत संस्तुति के आधार पर संबंधित आवेदनों का निस्तारण किया जा रहा है।
सीएमओ ने बताया कि जनहित पोर्टल के माध्यम से आयु निर्धारण की प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी, समयबद्ध एवं नागरिक हितैषी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।







Users Today : 23
Users Yesterday : 77