नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने शिक्षकों के साथ की बैठक
शिक्षक हितों के लिए सदन से सड़क तक संघर्ष जारी रहेगा

राजातालाब।वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित विधान परिषद सदस्य एवं नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने बुधवार को गंगापुर इंटर कॉलेज में शिक्षकों के साथ बैठक की।बैठक में उन्होंने अपने 6 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि शिक्षक हित और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के लिए वे लगातार सदन में आवाज उठाते रहे हैं। कई समस्याओं का समाधान भी कराया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सेवा सुरक्षा में किए गए बदलाव अमान्य हैं और इसके खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।इस दौरान उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन उपाध्याय ने मांग की कि उनके संवर्ग के कर्मचारियों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा दी जाए। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के अभाव में कर्मचारियों का परिवार इलाज से वंचित रह जाएगा।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. श्रीप्रकाश सिंह, प्रवीण सिंह, अवधेश यादव, राममूर्ति, रतन शंकर सिंह, प्रणय सिंह,वंदना यादव, गीता पटेल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।








Users Today : 0
Users Yesterday : 26