होटल रेडिसन के द ग्रेट कबाब फैक्टरी में ‘उत्तर दक्षिण’ फूड फेस्टिवल का आगाज़, उत्तर और दक्षिण भारतीय स्वादों का होगा अनूठा संगम

वाराणसी, भारतीय व्यंजनों के पारंपरिक और आधुनिक स्वादों को एक साथ परोसने के लिए प्रसिद्ध द ग्रेट कबाब फैक्टरी (TGKF) ने 31 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक विशेष फूड फेस्टिवल ‘उत्तर दक्षिण’ की शुरुआत की है। इस विशेष आयोजन में उत्तर भारत के पारंपरिक जायकों और दक्षिण भारत के मसालेदार एवं तटीय व्यंजनों का अनूठा संगम भोजन प्रेमियों को एक यादगार अनुभव प्रदान करेगा।
‘उत्तर दक्षिण’ फूड फेस्टिवल भारतीय खानपान की विविधता, परंपराओं और पाक कला का उत्सव है। द ग्रेट कबाब फैक्टरी के अनुभवी शेफ द्वारा तैयार किए गए इस विशेष मेन्यू में देश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध व्यंजनों को एक साथ परोसा जा रहा है।
शाकाहारी व्यंजनों में मथानिया मिर्च पनीर टिक्का, उरुलाई फ्राई, कटहल-मखाने की बादामी सीख, मलाई ब्रोकली, कुझी पनियारम विद मिलगाई पोडी, TGKF पनीर 65, टेम्पर्ड करी लीफ हरी मिर्च आलू और लखनवी कटहल बिरयानी प्रमुख आकर्षण हैं। वहीं नॉन-वेज व्यंजनों में मालाबारी स्पाइस्ड कल्मी कबाब, मीन वरुवल, खिज़रा मुर्ग बोटी कबाब, अमृतसरी फिश विद गनपाउडर आयोली, आंध्र मसाला प्रॉन्स, मटन पुलुसु, डाक बंगला चिकन करी तथा हैदराबादी कच्चे गोश्त की बिरयानी विशेष रूप से शामिल की गई है।
मिठाइयों में केसर रबड़ी के साथ पाइनएप्पल जलेबी, कोकोनट एसेंस के साथ चुकंदर का हलवा, स्पाइसी चॉकलेट गनाश के साथ शाही टुकड़ा और मैसूर पाक ब्राउनी जैसे विशेष डेज़र्ट भोजन का स्वाद और बढ़ाएंगे।
द ग्रेट कबाब फैक्टरी की खासियत यह है कि यहां प्रतिदिन अलग-अलग मेन्यू तैयार किया जाता है और मेहमानों को सभी वेज एवं नॉन-वेज व्यंजन अनलिमिटेड परोसे जाते हैं। विशेष कबाबों के साथ दाल फैक्टरी, बिरयानी, विभिन्न प्रकार की भारतीय रोटियां, मौसमी सब्जियां और डेज़र्ट भी भोजन का हिस्सा होते हैं।
TGKF के प्रतिष्ठित गलावटी कबाब, बर्रा कबाब और अन्य विशेष व्यंजन वर्षों के शोध एवं विकास का परिणाम हैं। संस्था के पास 450 से अधिक कबाबों की पारंपरिक और दुर्लभ रेसिपियों का संग्रह है, जिनमें कई पीढ़ियों से सुरक्षित पारिवारिक रेसिपियां भी शामिल हैं। सभी आउटलेट्स पर एक समान स्वाद बनाए रखने के लिए TGKF के विशेष मसालों का उपयोग किया जाता है।
31 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक चुनिंदा आउटलेट्स पर आयोजित होने वाला यह फूड फेस्टिवल भारतीय भोजन प्रेमियों को उत्तर और दक्षिण भारत के बेहतरीन स्वादों का अद्भुत अनुभव प्रदान करेगा।






Users Today : 5
Users Yesterday : 32