पुलिस टिम पर जानलेवा हमला व आर्म्स एक्ट के मामले में दो आरोपियों को मिली जमानत
वाराणसी। पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को जिला एवं सत्र न्यायालय से जमानत मिल गई है। सत्र न्यायाधीश संजीव शुक्ला की अदालत ने अपराध संख्या 259/2026, थाना शिवपुर में दर्ज धारा 109(1), 3(5) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के मामले में अकथा, थाना लालपुर -पांडेयपुर निवासी आरोपी विशाल कुमार व रोहित पाल को 50-50 हजार रुपये की दो जमानते एवं बंधपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता वरुण प्रताप सिंह ने पक्ष रखा।

अभियोजन के अनुसार 11 जून 2026 को शिवपुर पुलिस चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटना में शामिल संदिग्धों की घेराबंदी कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया, जिसकी पहचान विशाल कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया था। मामले में अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था।






Users Today : 14
Users Yesterday : 39