रेवसा( धुस ) मे शौचालय मरम्मत मे भारी घोटाला………………………

चंदौली, रेवसा, 6अगस्त, ग्रामसभा रेवसा मे. अधिकारिओ द्वारा गांव सभा मे जितने भी कार्य हो रहे है सब कागज पर हो रहे है l सभी कार्यों मे घोटाले हो रहे है l इसमें विकास खंड अधिकारी, गाँव का सचिव अरविन्द गौतम विशेष रूप से संलिप्त है इसमें ग्राम प्रधान जो कभी घर से नहीं निकलती उसका सारा दारोमदार सचिव अरविन्द गौतम ही है जोएक प्रकार से प्रधान ही है अपने मन का लूट मचा रखा है l नया घोटाला ये है की सामुदायिक शौचालय मे एक वर्ष पूर्व मे मरम्मत के नाम पर 175000/रूपए खर्च के नाम पर सरे आम सरकारी संपत्ति की डकैती हुई है l घटिया टाइल्स मात्र लगा है l बहुत लगा होगा तो 25000/से ऊपर नहीं लगा होगा l छत के राड दिखाई दे रहे है, हैंडपम्प ख़राब है, पानी की कोई व्यवस्था नहीं है l विजली का बिल भी बाकी है l जिसकी डियूटी लगी है उसकी मजदूरी दो साल से बाकी है l अभी गाँव मे और घोटाले है जो शीघ्र ही उजागर करूँगा l शासन की धज्जिया ये निचे के प्रधान और प्रशासनिक अधिकारी उड़ा रहे है l इसको लेकर गाँव के लोगो मे भारी आक्रोश है l इसकी तत्काल जांच कराई जाय घोटाला हुए सरकारी एक, एक पैसो की रिकवरी एवं दोषियो पर तत्काल कड़ी से कड़ी कारवाही की जाय वरना ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे l
सुरेश गुप्ता, ब्यूरो चीफ, चंदौली








Users Today : 6
Users Yesterday : 92