चंदौली मे प्रथम वार दिव्यांग रोजगार मेले का आयोजन…….
6अगस्त रेवसा चंदौली मिशन निदेशक उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के निर्देश के क्रम में एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय चन्दौली के मार्गदर्शन में दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0 के अन्तर्गत उ0प्र0 कौशल विकास मिशन द्वारा आज दिनांक 06 अगस्त, 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवसा, चन्दौली में दिव्यांगजनों हेतु विशेष रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेला में उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, आई0टी0आई0 एवं अन्य सहित कुल 35 दिव्यांगजन अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस रोजगार मेला का मुख्य उददेश्य दिव्यांग अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हुए उन्हें आर्थिक व समाजिक रूप से सशक्त बनाना था।

रोजगार मेला में निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा कौशल विकास मिशन के 03 दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को मर्सी होम हेल्थकेयर में, डी0डी0यू0जी0के0वाई0 के अन्तर्गत 04 दिव्यांगजन को बी0एम0 सेप साल्यूशन द्वारा आफर लेटर दिया गया एवं अवशेष दिव्यांगजनों को सार्थक फाउण्डेशन के माध्यम से 10 अगस्त, 2026 तक सेवायोजित किया जायेगा। स्वरोजगार हेतु इच्छुक 03 दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र की स्वरोजगार से सम्बन्धित योजना के लिए पंजीकृत किया गया। इस अवसर पर जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र के सहायक उपायुक्त, लीड बैंक मैनेजर, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, चन्दौली, जिला समन्वयक, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के साथ साथ कौशल विकास मिशन के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।








Users Today : 5
Users Yesterday : 92