हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजातालाब में ढोल नगाड़े के साथ निकली तिरंगा पदयात्रा
भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के नारे से गूंज उठा राजातालाब, रानी बाजार

राजातालाब। सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के राजा तालाब मंडल अंतर्गत राजातालाब बाजार में सोमवार को भाजपा के राजातालाब मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार पाल के नेतृत्व में ढोल नगाड़े के साथ हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशाल तिरंगा पदयात्रा निकाली गयी। इस तिरंगा यात्रा में विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल, पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, जिला महामंत्री किसान मोर्चा प्रेम शंकर पाठक, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, जिला मंत्री अश्विनी पांडेय, अभिषेक त्रिपाठी सुमित, मातिवर सिंह, चंद्रभान, निराला सिंह आदि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने भारी संख्या में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय एवं वंदे मातरम का नारा लगाते हुए राजातालाब पुलिस चौकी से रानी बाजार कचनार होते हुए देश की एकता अखंडता और राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया।
इसके अलावा राजातालाब स्थित भारत माता इंस्टीट्यूट आफ इन्फ़ॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने भारत माता की जय तथा वंदे मातरम की नारा लगाते हुए तिरंगा पदयात्रा निकाली।यात्रा के पहले भारत माता इंस्टीट्यूट आफ इन्फ़ॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के सभागार में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। इस दौरान प्राचार्य बंश नारायण शर्मा, हंसनाराण शर्मा,हीरा विश्वकर्मा, सुरेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।








Users Today : 141
Users Yesterday : 123