

-काशी में दिन भर गूंजा शिव का उद्घोष, अयोध्या भी शिवमय हुई
-जगह-जगह रुद्राभिषेक, सोमवार ने दूना किया कांवड़ यात्रा का उत्साह
लखनऊ, 10 अगस्तः काशी से अयोध्या और प्रयागराज तक सावन के पावन सोमवार पर पूरा प्रदेश भोलेनाथ की भक्ति में डूबा नजर आया। बाबा विश्वनाथ के दरबार से लेकर गली-मोहल्लों के छोटे-बड़े शिवालयों तक हर तरफ ‘हर हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों की गूंज सुनाई दी। मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा, जो देर शाम आरती तक थमने का नाम नहीं ले रहा था। कांवड़ियों के जत्थे कंधों पर गंगाजल लिए “बोल बम” के उद्घोष के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। जगह-जगह लोगों ने रुद्राभिषेक किया और और शिवार्चना की।

© 2025 Live up web – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffictail
WhatsApp us