थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने एवं आपत्तिजनक फोटो/वीडियो भेजने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त गोपी उर्फ कारू गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद।

आज दिनांक 10.08.2026 को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन एवं रोकथाम अपराध के दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मिर्जामुराद थाना गेट के पास से मु0अ0सं0 214/2026, धारा 108/77 बीएनएस एवं 66ई आईटी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त गोपी उर्फ कारू पुत्र मनोज राजभर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वीवो वाई-300 5जी मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद मोबाइल फोन को विधिक प्रक्रिया के तहत कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि थाना मिर्जामुराद पर मृतका के परिजन द्वारा प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि गोपी उर्फ कारू द्वारा मृतका की आपत्तिजनक फोटो/वीडियो उसके होने वाले पति के मोबाइल फोन पर भेजी गई थी। परिजन के अनुसार उक्त घटना से आहत होकर मृतका द्वारा दिनांक 19.07.2026 को विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया गया, जिसके उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मिर्जामुराद पर मु0अ0सं0 214/2026, धारा 108/77 बीएनएस एवं 66ई आईटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह मृतका से पूर्व में परिचित था। बाद में मृतका का विवाह अन्य व्यक्ति के साथ तय होने की जानकारी होने पर उसने मृतका के होने वाले पति का मोबाइल नंबर प्राप्त किया तथा मृतका से व्हाट्सएप के माध्यम से वीडियो कॉलिंग के दौरान प्राप्त आपत्तिजनक फोटो/वीडियो उसके होने वाले पति के मोबाइल नंबर पर भेज दिए। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा उक्त कृत्य के संबंध में अपनी गलती स्वीकार की गई। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसमें प्रकरण से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पाए गए।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. गोपी उर्फ कारू पुत्र मनोज राजभर, निवासी ग्राम राजापुर, थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 23 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-
1. वीवो वाई-300 5जी मोबाइल फोन, रंग नीला।
IMEI No.- 866750073426952, 866750073426945।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 गोपालजी कुशवाहा, थाना मिर्जामुराद, कमि0 वाराणसी।
2. उ0नि0 अजीत कुमार मिश्रा, थाना मिर्जामुराद, कमि0 वाराणसी।
3. रि0का0 आजाद सरोज, थाना मिर्जामुराद, कमि0 वाराणसी।
4. का0 चंचल यादव, थाना मिर्जामुराद, कमि0 वाराणसी।
5. आरक्षी चालक हरिराम शुक्ला, थाना मिर्जामुराद, कमि0 वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल








Users Today : 127
Users Yesterday : 123