राखी निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया
घरेलू वस्तुओं से राखी बनाना सिखाया गया
बनाई गयी राखियाँ सेना मुख्यालय को भेजी जायेंगी
आशा ट्रस्ट की एक पहल

सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट के तत्ववाधान में भंदहा कला ग्राम स्थित आशा पुस्तकालय में शुकवार को राखी निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे लगभग 5 दर्जन किशोरियों ने प्रतिभाग किया । प्रशिक्षिका मीनाक्षी दुबे ने घरेलू सामग्री से कई प्रकार की राखी बनाने की तकनीक सिखाई, छात्राओं ने बहुत ही उत्साह से राखी बनाना सीखा ।
इस अवसर पर ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से बालिकाओं के आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होती है । उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में तैयार की गयी राखियों को डाक द्वारा सेना मुख्यालय भेज दिया जाएगा जिससे देश की सीमाओं पर सुरक्षा कर रहे हमारी सेना के जवानो की कलाइयों तक पहुंच सके।
कार्यशाला के आयोजन में श्वेता सिंह, सरोज सिंह, साधना पाण्डेय, प्रदीप सिंह और सौरभ चन्द्र का विशेष सहयोग रहा ।








Users Today : 27
Users Yesterday : 57