आज दिनांक 15/08/2026 को इन्द्रा इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एण्ड नर्सिंग / फॉर्मेसी कॉलेज एवं इन्द्रा सेन्ट जॉन्स स्कूल, कुरहुआं, अखरी, वाराणसी के प्रांगण में 80वाँ स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य में देश-भक्ति की जागरूकता के लिए हर-घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत नर्सिंग कॉलेज से कुरहुआं के ग्राम पंचायत भवन तक एक विशाल रैली निकाली गयी।
देश-भक्ति की प्रेरणा हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम व राष्ट्रगीत छात्र/छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। रैली में इन्द्रा हॉस्पिटल / नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन डॉ.सी.एस. वर्मा, डायरेक्टर डॉ. रोशनी पटेल, प्रशासनिक अधिकारी दिलीप सिंह राठौर, उप-प्रधानाचार्य डा० लक्ष्मी दिक्षीत, स्कूल के प्रधानाचार्य शिवादित्यशरण तिवारी तथा कॉलेज व स्कूल के समस्त कर्मचारीगण व हॉस्पिटल के प्रबंधक आर. के. श्रीवास्तव राष्ट्र के इस पर्व पर उपस्थित रहें।








Users Today : 30
Users Yesterday : 57