अपना दल एस के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का भव्य स्वागत
राजातालाब। आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर रविवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल की अध्यक्षता में एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल की देखरेख में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने अपना दल एस पार्टी के वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर ,चंदौली इन चार जिलों के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियो को माला पहनाकर सम्मानित किया।
विधायक डॉ. सुनील पटेल ने बधाई देते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें।क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल ने कहा कि नए पदाधिकारियों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। सभी एकजुट होकर जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं।कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारी ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।संचालन तेजबहादुर पटेल ने किया।समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।








Users Today : 0
Users Yesterday : 28