स्वतंत्रता दिवस पर स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में पूर्व विधायक ने किया ध्वजारोहण
छात्रों ने प्रस्तुत किया रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

रोहनिया।80 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिवमूर्ति मेमोरियल स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह गोपाल की देखरेख में कॉलेज के संस्थापक एवं पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह ने ध्वजारोहण कर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के नारा के साथ देश के बलिदानियों को नमन करते हुए देश को आजादी दिलाने वाले देशभक्त क्रांतिकारियो के त्याग एवं बलिदान के बारे में विस्तार पूर्वक छात्रों को अवगत किया। कार्यक्रम के दौरान पंचदेव सिंह के अथक सराहनीय प्रयास से स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीतों के साथ विभिन्न प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों को प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह गोपाल ने पुष्पगुच्छ व अंग वस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं सम्मानित कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।कार्यक्रम का संचालन बी एन सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विद्यालय की प्रबंधक रूद्र प्रसाद सिंह,अध्यक्ष तारा सिंह,पूर्व प्रधान घनश्याम पटेल, चेतनारायण सिंह, बृजेश विकास , रोहनिया व्यापार मंडल अध्यक्ष दसमी यादव, बाबा सिंह, राजकुमार शर्मा,शिवचरण पटेल, संजय मिश्रा,अनिल एवं विद्यालय के सभी अध्यापक,अध्यापिकाएं सम्मिलित रहे।








Users Today : 0
Users Yesterday : 28