राजमार्ग प्रबंधन पर एनएचएआई का सेमिनार, डिजिटल एवं तकनीक आधारित पहलों को प्रभावी रूप से लागू करने पर चर्चा
वाराणसी, 19 अगस्त 2026: राष्ट्रीय राजमार्गों के प्रबंधन, निगरानी एवं सड़क उपयोगकर्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा डिजिटल एवं तकनीक आधारित पहलों को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। इसी क्रम में NHAI के क्षेत्रीय कार्यालय, पूर्वी उत्तर प्रदेश, वाराणसी में विभिन्न तकनीक आधारित पहलों के संबंध में समीक्षा और जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। ये पहल मुख्य रूप से नेशनल हाईवे के रखरखाव को बेहतर बनाने के लिए है।
सेमिनार में NHAI के क्षेत्रीय अधिकारी वाराणसी, श्री पंकज मौर्या जी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान NSV, DAMS, Dashcam, FWD एवं DHMS जैसी तकनीकी पहलों के प्रभावी क्रियान्वयन, उपयोगिता एवं कार्यप्रणाली पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इन पहलों के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर अपने सुझाव, अनुभव एवं फीडबैक भी साझा किए।
सेमिनार में विशेष रूप से डिजिटल तकनीक के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्गों की निगरानी, सड़क एवं पेवमेंट की स्थिति का वैज्ञानिक आकलन, डेटा आधारित निर्णय लेने, परिसंपत्ति प्रबंधन तथा सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा और सेवा गुणवत्ता में सुधार पर जोर दिया गया।
NHAI द्वारा इन तकनीकी पहलों के माध्यम से राजमार्ग प्रबंधन को अधिक पारदर्शी, डेटा-आधारित, प्रभावी एवं तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। आधुनिक डिजिटल समाधानों के प्रभावी उपयोग से राष्ट्रीय राजमार्गों की गुणवत्ता, रखरखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी।








Users Today : 20
Users Yesterday : 72