काशी के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य श्री त्रिवेणी प्रसाद शुक्ल जी के पूज्य पिता श्री उमाशंकर शुक्ल जी का त्रयोदशमी संस्कार एवं विशाल ब्रह्मभोज कार्यक्रम दिनांक 11 अगस्त 2026 को उनके पैतृक निवास ग्राम मऊ रामशाला, भदोही में अत्यंत श्रद्धा और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजनीति, प्रशासन, शिक्षा और कानून जगत की कई शीर्ष विभूतियां मऊ रामशाला पहुंचीं
जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों और दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वाराणसी नगर निगम के मेयर श्री अशोक तिवारी जी, ज्ञानपुर के वर्तमान विधायक श्री विपुल दुबे जी एवं भदोही के पूर्व विधायक श्री रविंद्र त्रिपाठी जी ने उपस्थित होकर शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। संगठन स्तर से भाजपा के वर्तमान जिला अध्यक्ष श्री दीपक मिश्रा जी तथा पूर्व जिला अध्यक्ष श्री हौसला प्रसाद पाठक जी ने भी शुक्ल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।इसके साथ ही गाजियाबाद के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जाने-माने रियल एस्टेट कारोबारी श्री राजेश भारद्वाज जी तथा उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व आईएएस (IAS) अधिकारी श्री ऊषारमन त्रिपाठी जी ने भी दिवंगत आत्मा को नमन किया।
शिक्षा और कानून जगत से रामदेव पीजी कॉलेज, भदोही के संस्थापक श्री राजबली मिश्र जी, वरिष्ठ शासकीय अधिवक्ता श्री दिनेश पांडे जी,
इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री देवेंद्रनाथ तिवारी, रानीपुर के पार्षद श्री श्याम आसरे पाण्डेय जी, वाराणसी से पधारे श्री रामकृष्ण पांडे जी एवं श्री जमुना तिवारी जी ने भी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अखाद्य श्रद्धांजलि अर्पित की। क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने ब्रह्मभोज प्रसाद ग्रहण कर पूज्य उमाशंकर शुक्ल जी के सरल व धार्मिक जीवन को याद किया।
परिवार ने जताया आभार
इस विदाई और श्रद्धांजलि सभा के समापन पर दिवंगत श्री उमाशंकर शुक्ल जी के पुत्र एवं पूर्व ग्राम प्रधान श्री जगदंबा प्रसाद शुक्ला जी, कड़ेदीन शुक्ल एकं नागेश शुक्ल ने आए हुए सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, सगे-संबंधियों और ग्रामीणों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति ने हमारे परिवार को इस अपार क्षति को सहने का संबल प्रदान किया है।







Users Today : 89
Users Yesterday : 133